हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ नहीं बनी सफाई कर्मचारियों की बात

Satyakhabarindia

वार्ता रही बेनतीजा, अब पालिका सफाई कर्मचारियों की सीधे मुख्यमंत्री से होगी बात

सत्य खबर हरियाणा

Safai karmchari Strike : पिछले 17 दिन से जारी हड़ताल के बीच आज कुरुक्षेत्र में हुई नगर निकाय कर्मचारी संघ व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बीच वार्ता विफल रही। फिलहाल किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई है। अब सफाई कर्मचारियों की सीधे मुख्यमंत्री से बातचीत होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और सफाई कर्मचारियों के बीच सोमवार या मंगलवार को बातचीत हो सकती है।

पलवल में दो लड़कियों को मंदिर में शिवजी पर जल चढ़ाने से रोका

आज की बातचीत बेनतीजा रहने के चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 24 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी।

पक्का करने पर बिगड़ी बात

कानूनी अड़चन होने के चलते पक्का किए जाने की मांग पर बिगड़ी बात कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वार्ता के बाद कहा कि कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि इसमें कानूनी अड़चन है। सरकार इन अड़चनों को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अगले दो-तीन दिन बाद उनके मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात करवाई जाएगी।

शनिवार को कुरुक्षेत्र के जिमखाना क्लब में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी : प्रदेश प्रभारी के सामने भिड़े दो विधायक

बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री सहित यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रमुखता से रखा। बताया गया कि बातचीत के दौरान कुछ मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ी, लेकिन कई मांगों को लेकर अभी भी मतभेद कायम हैं।

बैठक के बाद नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दोबारा बातचीत के लिए न्योता दिया गया है और यूनियन प्रतिनिधि बैठक में शामिल होकर मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि यूनियन बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान चाहती है, लेकिन कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर केवल आश्वासन के बजाय ठोस निर्णय जरूरी हैं।

बताया गया कि बैठक के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी के बैठक से उठकर चले जाने को लेकर भी स्थिति बनी, जिसके बाद कुछ यूनियन पदाधिकारी बैठक से बाहर आ गए। इसके बाद अधिकारियों की ओर से यूनियन नेताओं को मनाने का प्रयास किया गया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच वार्ता सिरे नहीं चढ़ने के कारण हरियाणा में अभी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की कोई संभावना नहीं है। सफाई कर्मचारी की हड़ताल के कारण प्रदेश के सभी शहर कूड़ा घर बनकर रह गए हैं।

बीजेपी की नई टीम की पहली बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान
बीजेपी की नई टीम की पहली बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान

#SafaiKarmchari #HaryanaPolitics #KrishanBedi #LaborRights #Negotiation #PublicService #GovernmentTalks #SocialJustice #WorkersRights #HaryanaNews #CommunitySupport #CivicEngagement #PolicyDiscussion #LocalGovernment #PublicWelfare #EmployeeAdvocacy #UnionTalks #CivicResponsibility #SocialEquity #HaryanaUpdates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top