ममेरी बहन से शादी की जिद को लेकर युवक चढ़ा 90 फीट ऊंचे टावर पर

Satyakhabarindia

5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक की मां और मामा तैयार लेकिन पिता विरोध में

सत्य खबर हरियाणा

High voltage Drama : हरियाणा के नूंह में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ममेरी बहन से शादी की जिद लेकर 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। इसके बाद उसने टावर पर चढ़कर शादी की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक है और अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

किरण चौधरी को मिल सकती है भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

युवक के मामा ने कहा कि उन्हें अपने भांजे की जान प्यारी है। वह अपनी बेटी की शादी भांजे से करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, युवक के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं। मामा के मुताबिक, शादी को लेकर पिता की असहमति के बाद युवक ने यह कदम उठाया।

नूंह के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी की जिद पर अड़ा एक युवक सोमवार सुबह करीब 8 बजे 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव तिगरा का है। युवक करीब 5 घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिसके कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला : राशन डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल, खाते में आएंगे सीधे 250

गांव तिगरा निवासी अब्दुल करीम का बेटा कैफ अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था। कैफ की मां इस रिश्ते के लिए तैयार है, लेकिन लड़की के पिता इसके खिलाफ हैं। इसी बात को लेकर कैफ ने अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण भी लगातार उससे नीचे उतरने की अपील करते रहे।

इस मामले में सबसे बड़ा कानूनी पेंच यह है कि जिस लड़की से युवक शादी की जिद कर रहा है, वह अभी नाबालिग है। बढ़ते ड्रामे को देखते हुए परिवार और पुलिस की समझाइश के बीच यह बात सामने आई कि लड़की के बालिग (18 वर्ष की आयु पूरी) होने पर ही कानूनी रूप से उसकी शादी कराई जा सकती है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

31 दिसंबर 2027 तक हरियाणा में यमुना को पूरी तरह से साफ करने का प्लान

सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका के प्रभारी (SHO) सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

#Haryana #Nuh #YoungLove #CousinMarriage #CulturalTraditions #FamilyBond #LoveStory #MarriageProposal #DaringAct #CommunitySupport #YouthInAction #CousinsInLove #CourageousMove #SocialNorms #LoveConquersAll #FamilyValues #LocalNews #TrendingNow #InspiringStories #HaryanaNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top