हरियाणा के EX.CM OP Chautala सांस की समस्या के चलते पहुंचे मेदांता अस्पताल
सत्य ख़बर, गुरुग्राम:
सतीश भारद्वाज : हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अचानक तबीयत खराब होने के से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व सीएम को बीते बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे हैं। वह साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में भी कारावास की सजा काट चुके हैं। अभी उनकी आयु 89 साल है। श्री चौटाला कई बार जोड़-तोड़ करके प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वहीं बताया गया है कि अभी भी आय से अधिक सम्पत्ति का मामला अदालत में चल रहा है।