ताजा समाचार

हरियाणा के प्रमुख समाजसेवी मीनू बेनीवाल थाम सकते हैं भाजपा का दामन

सत्य खबर, चंडीगढ़ । 

हरियाणा में जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार के सूत्रधार रहे मीनू बेनीवाल भाजपा में शामिल होंगे। 10 अप्रैल को कालांवाली में होने वाली भाजपा की रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में वह पार्टी की सदस्यता लेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद खुद मीनू बेनीवाल ने राय मशविरा करके भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।

बेनीवाल ऐलनाबाद में काफी एक्टिव रहते हैं। जजपा-भाजपा सरकार के कोऑर्डिनेटर रहे बेनीवाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला उन्हें बहरूपिया तक कह चुके हैं।

दस महीने पहले हरियाणा में गठबंधन सरकार में बयानबाजी के बाद हुए विवाद की दरारों को भरने में भी बेनीवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। बेनीवाल अजय चौटाला के करीबी माने जाते हैं। मीनू बेनीवाल पिछले लंबे समय से ऐलनाबाद हलके में सक्रिय हैं। वो लगातार यहां पर समाज सेवा के तौर पर कार्यरत है। बिप्लब देब से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि ऐलनाबाद से भाजपा उन्हें अभय के खिलाफ टिकट दे सकती है।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

मीनू बेनीवाल सबसे अधिक चर्चा में तब आए थे, जब जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उन्हें बहरूपिया बोल दिया था। दिग्विजय चौटाला के इस बयान पर सियासत को गरम करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने चुटकी ली थी, उन्होंने कहा था कि जजपा में एक बहरूपिया और है।

इस दूसरे बहरूपिए के संभावित नाम को लेकर प्रदेश में बहस छिड़ गई थी।उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हालांकि मीनू पर दिए गए दिग्विजय के बयान से सहमत नहीं थे। अब जजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने मीनू बेनीवाल को अपना अजीज (प्रिय) बताकर तमाम तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है।

मीनू बेनीवाल को लेकर जजपा में विवाद की स्थिति हमेशा देखी गई, क्योंकि वह कई मोर्चों पर भारतीय जनता पार्टी खासकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनकी टीम के साथ भी काम करते देखे गए। मीनू अपने दमखम पर प्रधानमंत्री तक से मिल चुके हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। सरकार में जब भी गठबंधन पर किसी तरह की आंच आती है, तभी वह दोनों दलों के बीच सूत्रधार का काम करने के लिए आगे आते देर नहीं लगाते।

पिछले ऐलनाबाद और आदमपुर के उपचुनाव में मीनू बेनीवाल की काफी सक्रिय भूमिका रही है। इन दोनों चुनाव में उन्होंने रणनीतिकार की भूमिका निभाई। आदमपुर के कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी व हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने तो बेनीवाल के खिलाफ बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उन्होंने धन-बल के बूते चुनाव बदल दिया, जिस कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

मीनू अक्सर बंद शीशे की काली गाड़ी में पूरे दलबल और पूरी प्राइवेट व सरकारी सिक्योरिटी के साथ चलते हैं।

Back to top button