hindu calendar for 29 december
वैदिक पंचांग
दिनांक – 29 दिसम्बर 2022
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत – 2079
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – पौष मास
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी शाम 07:17 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद सुबह 11:44 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
योग – व्यतीपात सुबह 11:46 तक तत्पश्चात वरीयान
राहुकाल – दोपहर 02:02 से शाम 03:24 तक
सूर्योदय- 07:16
सूर्यास्त – 18:05
दिशाशूल -उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण-
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
वैदिक पंचांग
करेला सेवन
हफ्ते में एक दिन करेला खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है (कड़वा रस भी शरीर के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है)
वैदिक पंचांग
कालसर्प दोष से मुक्ति
➡ ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष की शांति हो जाती है |
विषम संख्या ३ बार, ७ बार, ११ बार, २१ बार, ३१ बार, ५१ बार, १०१ बार विषम संख्या में जप करने से – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, किसी को कालसर्प दोष हो तो उसी को बता देना |
वैदिक पंचांग
घर में शांति आने का अद्भुत चमत्कार
शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर गहरा श्वास लेके रोकें फिर ‘ॐ तं नमामि हरिं परम् |’ मंत्र बोले | ऐसा १५ – २० मिनट नियत समय, नियत स्थान पर कुटुम्ब के सभी लोग करें | ३ – ४ दिन में अद्भुत चमत्कार होगा, घर में शांति होगी |
पंचक का आरंभ- 26 दिसंबर 2022, सोमवार को 27.31 मिनट से
पंचक का समापन- 31 दिसंबर 2022, शनिवार को 11.47 मिनट पर।
एकादशी
पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 2 जनवरी 2023
माघ मास
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 18 जनवरी 2023
प्रदोष व्रत
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 04 जनवरी 2023
मुहूर्त: 03 जनवरी 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट से – 05 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे तक
माघ अमावस्या- 21 जनवरी 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 21 जनवरी 2023, सायं 06:17
अमावस्या तिथि समाप्त: 22 जनवरी 2023, रात्रि 02: 23
पौष, शुक्ल पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, पौष पूर्णिमा
शुक्रवार, 06 जनवरी 2023
06 जनवरी 2023 पूर्वाह्न 02:14 – 07 जनवरी 2023 पूर्वाह्न 04:37 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।hindu calendar for 29 december
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी hindu calendar for 29 december
ALSO READ:
क्या आपके चेहरे पर भी नजर आने लगा है बुढ़ापा? आज से ही खानी शुरू कर दें ये चीजें
Promoting aluminum scrap recycling Aluminium waste disposal industry Scrap metal analysis services
Aluminium scrap export-import trends Scrap aluminium resource recovery Metal scraps recycle