Bhupender Hooda is owner 15.67 crore property
पोलिटिकल डेस्क, सत्यखबर। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की राजनीति के प्रमुख किरदार हैं। दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। चार बार लोकसभा के सदस्य बने तो पांच बार विधायक चुने गए। पंचायत चुनाव के जरिए राजनीतिक कॅरियर का आगाज किया। सत्या खबर की खास सीरिज ये जो नेता है में हम आपको बताएंगे हरियाणा के बड़े राजनीतिक चेहरों के अनछूए पहलूओं के बारे में। नेताओं की संपति, दिनचर्या और लाइफस्टाइल के बारे में। ये जो नेता हैं सीरिज में आज बात करते हैं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लाइफस्टाइल के बारे में। बैडमिंटन और टेनिस खेलते हैं। रिवाल्वर और पिस्टल भी रखते हैं। ग्रीन टी और ब्लैक टी पीते हैं। भोजन सादा ही खाते हैं। उनके पास कुल 15 करोड़ 67 लाख की सपंत्ति है। आप इस वीडियो को अंत तक देखें ताकि आपको हुड्डा के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।Bhupender Hooda is owner 15.67 crore property
भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा का जन्म 15 सितम्बर 1947 को हुआ। रोहतक के गांव सांघी में जन्मे हुड्डा की आरंभिक शिक्षा गुजरात के सैनिक स्कूल में हुई। 1971 में उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ग्रेजुएट की। 1974 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। कुछ समय वकालत की। फिर सियासत में आ गए। 1972 से 1977 तक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। 1980 में युवा कांग्रेस हरियाणा के उपाध्यक्ष चुने गए।साल 1991 में भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने चौधरी देवीलाल को रोहतक सीट से पराजित किया। इसके बाद उनका सियासी कद ऊंचा हो गया। 1996 में फिर से रोहतक लोकसभा सीट से देवीलाल को हराया।
Also check these link:
पानीपत की रैली है हुड्डा पिता-पुत्र के लिए सत्ता का क्वार्टर फाइनल
नोएडा में हुआ कंझावला जैसा दर्दनाक केस… जानिए पूरा मामला
भीख मंगवाती थी चाची… घर भी हड़पा, नहीं मिलता था खाना पढ़िए दो मासूमों की दर्दनाक कहानी
नोएडा में हुआ कंझावला जैसा दर्दनाक केस… जानिए पूरा मामला
इसके बाद कांगे्रस हाईकमान ने हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी का प्रधान बना दिया। 2001 तक वे इस पद रहे। 1998 में लगातार तीसरी बार रोहतक सीट से देवीलाल को हराते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी। साल 2000 में किलोई से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2004 में भी रोहतक सीट से जीत हासिल की। 2005, 2009, 2014 और 2019 में वे किलोई से विधायक चुने गए। भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा हथियार रखने के अलावा गोल्ड रखने के शौकीन हैं। 2019 में चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार हुड्डा के पास 1 रिवॉल्वर, एक राइफल और एक पिस्टल थी। 10 लाख रुपए कीमत की 25 किलोग्राम चांदी के अलावा 57 लाख कीमतम का 1850 ग्राम सोना था। हुड्डा के खुद के नाम एक इनोवा गाड़ी है। एचआर 29एएन 27 नम्बर की यह गाड़ी उन्होंने 2016 में खरीदी।
खास बात यह है कि हुड्डा की ओर से हरियाणा विधानसभा से 13 लाख 20 हजार का वाहन कर्ज भी लिया गया है। हुड्डा के पास कुल 15 करोड़ 57 लाख की संपत्ति है, जिसमें से 2 करोड़ की चल जायदाद है। 1 करोड़ 42 लाख बैंक में डिपॉजिट हैं। उनके पास उत्तराखंड के उधम ङ्क्षसह नगर में गांव बद्रीपुर और नादपुर में कृषि योग्य भूमि के अलावा रोहतक में भी खेतीहर जमीन है। रोहतक के मातुराम भवन में दो दुकानें हैं। दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट के अलावा रोहतक के पॉश एरिया मॉडल टाऊन में एक भव्य मकान है। हुड्डा की सालाना इंकम 30 से 40 लाख के बीच रहती है। साल 2014-15 में उन्होंने अपनी सालाना आया 38 लाख 81 हजार दर्शायी तो साल 2015-16 में यह 27 लाख 46 हजार रुपए रह गई। 2016-17 में उनकी वार्षिक आय 35 लाख, 2017-18 में करीब 38 लाख और 2018-19 में करीब 41 लाख रुपए रही। अब बात करते हैं हुड्डा की दिनचर्या और उनकी सेहत के राज की। उनकी दिनचर्या साधारण है। सुबह जल्दी उठने के बाद गौसेवा करते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाते हैं।Bhupender Hooda is owner 15.67 crore property
नियमित रूप से बैडमिंटन और टैनिस खेलते हैं। उनका भोजन साधारण है। सुबह वे ग्रीन या ब्लैक टी जरूर पीते हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है। वे एक बार तैयार होकर घर में कार्यकत्र्ताओं से मिलने के बाद सक्रिय रहते हैं। दिन में सुस्ताने या आराम फरमाने की आदत नहीं है। तली हुई चीजों से परहेज करते हैं। खासकर ड्राइफु्रट में भूने हुए काजू नहीं खाते हैं। बैडमिंटन और टैनिस उनके लिए जुनून की तरह है। वे हरियाणा में विभिन्न जगहों पर भी उन्हें अगर रात में रुकना पड़े तो वे सुबह अगर सुविधा हो तो वहां टेनिस या बैडमिंटन जरूर खेलते हैं। साल 2005 में वे पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। उस समय वे धू्रमपान करते थे। एक तरह से दिन में काफी सिगरेट पिया करते थे। उनके पिता ने उन्हें धू्रमपान करने से मना किया। सेहत के लिए और अपने पिता को दिए वचन के बाद हुड्डा ने धू्रमपान से तौबा कर ली।
Scrap aluminium logistics solutions Aluminium scrap health and safety Scrap metal recovery and recycling
Environmental metal stewardship Ferrous material recycling risk management Scrap iron reclaiming operations
Ferrous waste recovery, Iron recycling and recovery, Metal waste recovery center