हरियाणा

सरकार ने 116 अधिकारियों को बदला, IAS रेणु स्लोगन ने HSVP प्रशासक गुरुग्राम का पदभार संभाला।

 IAS Renu Slogan took charge as HSVP Administrator Gurugram.

सत्य ख़बर,चंडीगढ़, सतीश भारद्वाज : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 116 अफसरों को इधर-उधर किया है। इनमें 22 आईएएस अधिकारी व एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेशों के अनुसार सुजान सिंह को हरियाणा का ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर बनाया गया है। उनके पास स्पेशल ट्रॉसपोर्ट सेक्रेटरी का भी चार्ज रहेगा। कई जिलों में ADC भी बदले गए है।
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश में 22 आईएएस व 94 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। बदले गए अधिकारियों में 14 जिलों के एडीसी, 30 शहरों के एसडीएम और 13 जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट शामिल है। इसी तरह से कई जिला पालिका आयुक्त और जिला परिषद के सीईओ,नगर निगम के भी अधिकारी शामिल है।

बताया गया है कि गृह जिलों और एक ही जगह तीन साल से अधिक समय से कार्यरत अफसरों के ट्रांसफर के अलावा उन अधिकारियों को फील्ड से हटाने के निर्देश आयोग ने दिए है, जिनकी रिटायरमेंट नजदीक है। कॉन्फेड के एमडी सुजान सिंह को स्टेट ट्रांसपोर्ट का निदेशक लगाया है। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पंचकूला और डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी को पलवल का एडीसी नियुक्त किया गया है। स्वप्न रविंद्रा पाटिल को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त तैनात किया है। साहिल गुप्ता जीद, डॉ. वैशाली शर्मा कुरुक्षेत्र, अखिल पिलानी करनाल, अनुपमा अंजलि रेवाड़ी, वैशाली सिंह रोहतक की एडीसी होगी।

डॉ. बलप्रीत सिंह को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया है। उनके स्थान पर 2019 बैच की युवा आईएएस अधिकारी रेणु सोगन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक लगाया गया है। उन्हें गुरुग्राम में शहरी संपदा की निदेशक का भी कार्यभार सौपा है। प्रदीप सिंह को नूंह, दीपक बाबूलाल कारवां को महेंद्रगढ़, पंकज को पानीपत, सी. जयश्रद्धा को कैथल, हर्षित कुमार को भिवानी व राहुल मोदी को फतेहाबाद का नया एडीसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह से आईएएस सोनू भट्ट को साउथ गुरुग्राम का एसडीएम तैनात किया है। उन्हें श्रीमाता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ की भी जिम्मेदारी दी है।

गुरुग्राम में चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर वत्सल वशिष्ठ को भी बदला गया है। जगनिवास को गुरुग्राम में जिला परिषद का सीईओ तथा महावीर प्रसाद को महेंद्रगढ़ में जिला पालिका आयुक्त यानी डीएमसी लगाया है। सतपाल शर्मा एचएसवीपी में भेजा है
वहीं 13 जिलों के सिटी मैजिस्ट्रेट, जिला परिषद के सीईओ और पालिका आयुक्त भी बदले हैं। इनमें पंचकूला मुख्यालय के प्रशासक होंगे। सुशील कुमार-। को कैथल का जिला पालिका आयुक्त और वर्षा खंगवाल को पंचकूला में एचएसवीपी की प्रशासक और शहरी संपदा की निदेशक लगाया है। इसी तरह वीरेंद्र सिंह सहरावत जीब के पालिका आयुक्त होंगे। सतबीर सिंह को फरीदाबाद तथा नवीन कुमार आहूजा को अंबाला जिला परिषद का सीईओ लगाया है। अमित कुमार- फरीदाबाद के एसडीएम होंगे। विवेक चौधरी को करनाल में जिला परिषद का सीईओ, सतीश यादव को बादली का एसडीएम लगाया है। वही पब्लिक रिलेशन के एडिशनल डायरेक्टर विवेका कालिया को कला एवं संस्कृति मामले के अतिरिक्त निदेशक का भी कार्यभार सौपा है। सरकार ने वीरेंद्र चौधरी को पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक (जीएम) बनाया गया है। मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश को गुरुग्राम में मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड का जॉइंट सीईओ तैनात किया गया है। नगर निगम गुड़गांव के सुमित कुमार को फरीदाबाद संजीव कुमार को महेंद्रगढ़ लगाया गया है। गुरुग्राम के नगराधीश दर्शन यादव को भी बदला दिया है।
वहीं जिले में आम चर्चा सुनने में आ रही है कि हाल ही में हुए तबादले में सबसे आश्चर्य जनक बात यह है कि गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत यादव, एसडीम रविंद्र यादव, ईओ वन की सीट पर काफी समय से जमे बैठे राजनीतिक रसूखदार अधिकारी विकास ढांडा जोकि नॉन एचसीएस को नहीं छेड़ा गया है। जोकि किसी मेट्रो सिटी में तैनात होने का अधिकार नहीं रखते हैं। मेहरबानी दिखाई

Back to top button