मनोरंजन

IIFA 2024: शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ होस्ट करेंगे विक्की कौशल, खुशी दोगुनी होने वाली है

IIFA 2024: 24वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार यानी IIFA 2024 की घोषणा हो गई है। इस बार शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर साथ में IIFA 2024 को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही इस भव्य आयोजन के बारे में एक और बड़ी खबर आई है। शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी इस शो को होस्ट करने वाले हैं। विक्की कौशल IIFA 2024 में होस्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी सबको मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।

IFA 2024: शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर के साथ होस्ट करेंगे विक्की कौशल, खुशी दोगुनी होने वाली है

Sonu Nigam Angry: कर्नाटक में सोनू निगम का गुस्सा, कन्नड़ गाने की मांग पर क्या कहा?
Sonu Nigam Angry: कर्नाटक में सोनू निगम का गुस्सा, कन्नड़ गाने की मांग पर क्या कहा?

विक्की कौशल ने खुद की होस्टिंग की पुष्टि की

विक्की कौशल ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आओ… एक और शानदार इवेंट में धमाल मचाएं और यादें बनाएं। इस साल आप मुझे #IIFAAwards2024 में होस्ट और परफॉर्म करते देख सकते हैं! टिकट अभी तक बुक नहीं किए? इस इवेंट का हिस्सा बनें 28 सितंबर को #AbuDhabi #YasIsland पर।’ शाहिद कपूर अपने दमदार प्रदर्शन से इवेंट को रंगीन बनाएंगे। ‘उम्राव जान’ की अभिनेत्री रेखा भी अपनी प्रस्तुति से शाम को चार चांद लगाएंगी।

IIFA 2024 का आयोजन स्थल

शाहरुख़ ख़ान, करण जौहर और विक्की कौशल इस बार 24वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार में लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे। इस साल भी यह भव्य आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड पर आयोजित किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से यह इवेंट अबू धाबी में ही हो रहा है।

Jill Sobule Death: जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश, Jill Sobule ने कह दिया अंतिम अलविदा
Jill Sobule Death: जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश, Jill Sobule ने कह दिया अंतिम अलविदा

IIFA 2024 की तारीखें

IFA 2024 का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक यास आइलैंड, अबू धाबी में होगा और इसे सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान और फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी लोग IIFA Awards 2024 देखने के लिए उत्सुक हैं।

Back to top button