ताजा समाचार

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेजी से बढ़ी, अब तक 200 मामले दर्ज

मध्य प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर अधिकारियों की टीम हरकत में आ गई है। प्रदेश में अब तक अवैध खनन के 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सरकार के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में अवैध खनन में इस्तेमाल किए गए डंपर, पोकलिन मशीन और पनडुब्बियां बरामद की जा रही हैं।

पूरे मामले में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने निर्देश दिए हैं कि जो भी कंपनी तय मापदंडों से हटकर खनन कार्य कर रही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav के निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रेत समेत अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। तय मापदंडों से हटकर नदियों में खनन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेजी से बढ़ी, अब तक 200 मामले दर्ज

अब तक 200 से अधिक प्रकरण दर्ज

राज्य शासन के विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगोन, हरदा और शहडोल सहित प्रदेश में करीब 200 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में डंपर, पोकलिन मशीन, पनडुब्बी जब्त की गई है। पूरे मामले में 1.25 करोड़ रुपए का राजस्व जुर्माना लगाया गया है।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

15 जून तक चलेगा अभियान

जानकारी के अनुसार 15 जून तक अभियान चलाकर अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कलेक्टर और खनिज अधिकारी को इन-स्ट्रीम खनन को प्रभावी रूप से रोकने, जारी ईटीपी की मात्रा से अधिक का परिवहन न हो और स्वीकृत क्षेत्र के बाहर उत्खनन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button