bjp win in Gujarat BJP created a new record
सत्यखबर, अहमदाबाद।
गुजरात में भाजपा ने 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।bjp win in Gujarat BJP created a new record
इस ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है। भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं।
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 157 सीटें जीती हैं। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 61 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 16 सीटें ही मिली हैं।
Also check these links:
जिंदा महिला के सरेआम कर डाले टुकड़े, जानिए कहां का है मामला
कब्र से निकला बेशकीमती 1300 साल पुराना सोने का हार, देखकर खोजकर्ता भी हैं दंग जानिए कहां का है मामला
हिमाचल: विधायकों को सेफ हाउस में रखेगी कांग्रेस, जानिए क्या सता रहा डर
400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा है मासूम… जानिए कब तक हो पाएगा रेस्क्यू
12 दिसंबर को गांधीनगर में शपथ लेंगे मुख्यमंत्री
गुजरात में गुरुवार सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी। गुजरात भाजपा प्रमुख CR पाटिल ने बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
सभी मंत्री जीते, CM बोले- यह जनता का भरोसा
गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर BJP पर अटूट भरोसा दिखाया है।bjp win in Gujarat BJP created a new record
AAP पांच सीटों पर सिमटी, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला
आम आदमी पार्टी गुजरात में महज 5 सीटें जीत सकी है। उसके तीनों बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया शामिल हैं। इसके बावजूद वोट शेयर के आधार पर AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब पार्टी पूरे देश में अपने नाम और चुनाव चिह्न के साथ लड़ सकेगी।
ओवैसी के सभी 13 कैंडिडेट चित, भाजपा के बागी भी हारे
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। AIMIM ने कुल 13 में से 2 हिंदू कैंडिडेट भी मैदान में उतारे थे। पार्टी के सभी कैंडिडेट चुनाव हार गए हैं। वडोदरा की वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव भी चुनाव हार गए हैं। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स ने 4 सीटें जीत ली हैं।
Aluminium recycling network optimization Aluminium scrap traceable sourcing Metal reprocessing depot
Precious metal market dynamics Ferrous material recycling customer service Iron waste recovery services
Ferrous material occupational safety, Iron reclamation and repurposing center, Metal waste reclaimer
[url=https://synthroidam.online/]synthroid price in india[/url]
[url=http://tadalafilu.online/]tadalafil 10mg online india[/url]
[url=https://tadalafilgf.com/]canada cialis generic online[/url]