गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर किया रेप गर्भवती होने पर फर्जी डॉक्टर से कराया गर्भपात।
सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज :
गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ किया है। जो बिना डिग्री के न केवल महिलाओं की डिलीवरी करता था। बल्कि महिलाओं का अवैध तरीके से मोटी रकम लेकर गर्भपात भी करता था। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में उसे शादी का झांसा दे कर उसके साथ दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच पड़ताल करते हुए पुलिस के चंगुल में फस गया फर्जी डॉक्टर। जबकि
पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तो एक महीने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को अब गिरप्तार किया है।
बता दें कि 23 नवंबर 2023 को एक महिला ने सेक्टर 9 थाना में शिकायत दी थी की एक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवाया था। फिर कुछ समय पहले आरोपी पीड़िता का मोबाइल फोन और सोने की चेन भी लेकर फरार हो गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने नामज़द आरोपी को वीर उर्फ नवीन को एक महीना पहले गिरफ़्तार कर लिया था। लेकिन जांच खत्म नहीं हुई थी। तफ्तीश के दौरान सामने आया की पीड़िता का एबॉर्शन करने वाले डॉक्टर का MCI रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फर्जी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए MCI का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कराकर क्लिनिक चलाने तथा गर्भपात करने वाले डॉक्टर को 18 जनवरी को काबू किया। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले 37 वर्षीय मोहम्मद सौरभ के रूप में हुई है जो की गुरुग्राम के नाथूपुर में रह रहा था।
सेक्टर 9ए थाने के एसएचओ संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आया कि आरोपी ने चीन से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद आरोपी भारत आकर MCI का पेपर पास नहीं कर सका तो इसने MCI का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवा कर गुरुग्राम के ईस्लामपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में फर्जी MCI सर्टिफिकेट के आधार पर प्रैक्टिस की।
उसके बाद गांव नाथूपुर में गॉड ब्लेस हेल्थ नामक क्लिनिक चला रहा था। इससे पहले आरोपी गुरुग्राम के भवानी एंक्लेव में क्लिनिक चलाता था। जिसे उसने नवंबर-2023 में बंद कर दिया था
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि मई-2023 में एक व्यक्ति इसके पास एक महिला का गर्भपात करवाने के लिए लेकर आया था। आरोपी ने रुपए लेकर उस महिला का गर्भपात किया था।उस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी वीर उर्फ नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को 3 दिन के रिमांड पर ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की क्लीनिक से कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। वहीं बताया गया कि आरोपी डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में कई और भी आवे तरीके से गर्भपात किए हैं।