सत्य खबर, नारनौल ।In the women’s police station of Haryana
नारनौल में महिला थाने में एक हवालाती महिला (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को एटीएम फ्रॉड के मामले में कनीना पुलिस दिल्ली से लेकर आई थी। रात को वह महिला थाने में ही हवालात में बंद थी। फिलहाल पुलिस शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा रही है। महिला के मरने के कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार कनीना थाने में एक व्यक्ति ने उसके साथ हुए एटीएम फ्रॉड का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ पांच हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक महिला को दिल्ली के सदर बाजार मेट्रो के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार की गई महिला का नाम पंचशील उर्फ शीला बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र करीब 25 साल थी।
also read : हरियाणा में दो लोडेड पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार, वह भी बुलेट प्रूफ जैकेट में
महिला कनीना सिटी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 112 में एक साइबर फ्रॉड के मामले में नामजद थी। इस मुकदमे में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर मृतक महिला को कल 28 जून को दिल्ली से कनीना थाना लाया गया था और रात को सिविल अस्पताल नारनौल में मेडिकल करवाने के बाद महिला थाना नारनौल में रखा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज इस महिला ने थाने की महिला पुलिस कर्मियों से सुबह करीब पांच बजे अचानक जी घबराने की बात कहकर शौच के लिए जाने को कहा। उसके बाद यह महिला बैरक में आकर लेट गई। लेटने के बाद करीब 1 घंटे तक महिला जब हिली डुली नहीं तो महिला थाने की कर्मियों ने उसको देखा तो मृत पाई गई। मृतक महिला को करीब एक अढ़ाई साल का बच्चा भी बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए दिल्ली में जिस जगह महिला रह रही थी उसके मकान मालिक को भी पकड़ा हुआ है। In the women’s police station of Haryana