राष्‍ट्रीय

India-Myanmar Border: बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव! सुरक्षाबलों ने दिखाया दम ऑपरेशन की शुरुआत से दहशत में दुश्मन

India-Myanmar Border: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई झड़पों के बाद अब भारत-म्यांमार सीमा पर भी तनाव की स्थिति बन गई है। अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पोंगचाउ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की हलचल देखने को मिली है। इसके बाद सेना ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया है।

सुरक्षा बलों ने शुरू की गश्त

पोंगचाउ सर्कल में अज्ञात लोगों की आवाजाही की सूचना के बाद सेना ने 5 जून को गश्त शुरू की। घने जंगलों के बीच सुरक्षा बलों ने जब संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें ललकारा गया। जवाब में भारी फायरिंग शुरू हो गई। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

घने जंगल का फायदा उठाकर म्यांमार भागे संदिग्ध

फायरिंग के दौरान संदिग्ध लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमार की ओर भाग गए। घना जंगल उनके लिए ढाल बन गया और वे फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की सघन तलाशी ली लेकिन संदिग्ध सीमा पार कर चुके थे।

मणिपुर में 10 आतंकियों को किया ढेर

14 मई को मणिपुर के चांदेल जिले में असम राइफल्स ने एक मुठभेड़ में 10 आतंकियों को मार गिराया था। यह जिला भी म्यांमार सीमा से सटा है। उस घटना के बाद से ही भारत म्यांमार सीमा पर अलर्ट पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला
हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

सीमा पर चौकसी और निगरानी तेज

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत-म्यांमार सीमा की चौकसी बढ़ा दी गई है। अरुणाचल प्रदेश मणिपुर नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य म्यांमार से सीमा साझा करते हैं। शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय किया जा रहा है।

Back to top button