ताजा समाचार

जेजेपी ने विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ का किया गठन

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जाति को विशेष तौर पर तरजीह देते हुए एक प्रकोष्ठ का गठन किया है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ की प्रथम सूची में प्रदेशाध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है।

PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा
PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पानीपत निवासी श्री दयानंद उरलाना को विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ की कमान देते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों के अध्यक्ष पदों पर भी नियुक्तियां कर दी गई हैं। जिसमें करनाल से करतार सिंह कापड़ो, पानीपत से अमर सिंह नम्बरदार, कैथल से राम कुमार नायक, भिवानी से बलवंत सिंह सांसी, हिसार से राजेश मजोका ओड, फतेहाबाद से देव सिंह सांसी, पलवल से लीलू राम बावरिया, सोनीपत से जय कुमार, झज्जर से चंद्र सिंह बावरिया, सिरसा से नरेश कुमार बाजीगर, जींद से हरिकेश नायक, यमुनानगर से शरणजीत बाजीगर, पंचकूला से नायब सिंह वकील, अंबाला से चूहड़ सिंह बाजीगर, फरीदाबाद से भाल सिंह बावरिया, महेंद्रगढ़ से राजा राम बावरिया, नूंह से रणबीर सिंह बावरिया, कुरुक्षेत्र से सुरजीत राम बाजीगर, गुरुग्राम से दुली चंद, रोहतक से बंटी मेहला सांसी, रेवाड़ी से बसंत कुमार नट और दादरी से मंगत नाथ सपेरा शामिल है।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत
Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत

सरदार निशान सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास व हर वर्ग की खुशहाली के लिए जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि विमुक्त जाति, घुमंतु जाति, अर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ के गठन का मुख्य उद्देश्य, इसमें शामिल जातियों को राजनीति के प्रति जागरूक व सक्रिय करना है ताकि इन्हें प्रदेश की राजनीति में प्रमुख हिस्सेदारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने इस प्रकोष्ठ के जरिए विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जाति के उत्थान का लक्ष्य रखा है।

Back to top button