सत्य खबर, नई दिल्ली । Karni Sena leader Surjit Rathore arrested करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
Karni Sena leader Surjit Rathore arrested
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को एक मॉडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत बांगुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
ALSO READ:
19 साल की लड़की ने कमा डाले 6 घंटे में 8 करोड़ रूपये,जानिए कैसे
किसानों को मिल सकता है सरकार की तरफ से यह तोहफा
सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से भी जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, सुरजीत सिंह ने दावा किया था कि वह 15 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती को कपूर हॉस्पिटल के शव गृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था। अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। Karni Sena leader Surjit Rathore arrested
Scrap aluminium cleanliness Aluminium scrap processing techniques Scrap metal storage services