हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की अब अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने डॉक्टरों पर ESMA लगाया

Satyakhabarindia

Satya Khabar Jind

Doctors Strike Update : हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की पिछले दो दिनों से चल रही हड़ताल अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई है। प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों पर लगाम करते हुए एस्मा लगाने का ऐलान कर दिया है।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

एचसीएमएस के अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने कहा कि 2 दिन की हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से बातचीत या समझौता का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य कार्य समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि डॉक्टर अब निश्चित काल के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती या सरकार के साथ बातचीत के माध्यम से कोई सहमति नहीं बन जाती तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनकी प्राथमिकता नहीं है और नहीं उद्देश्य है लेकिन वह बातचीत के माध्यम से समाधान के लिए हमेशा तैयार है।

हरियाणा के सरकारी सेवाओं में कार्यरत डॉक्टरों द्वारा निश्चित करने हड़ताल की घोषणा के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री डॉ आरती राव ने डॉक्टर से हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि डॉक्टर का पेशा मानवता का पैसा है और मरीजों को कोई परेशानी ना हो इस बात को उन्हें ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने हरियाणा में हड़ताली डॉक्टरों पर आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में हरियाणा सिविल सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के स्थलों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की रुकावट पर रोक लगा दी गई है।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

यहां बता दें कि महेंद्रगढ़ में एक बच्ची का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की हड़ताल के कारण रुक गया है और पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण बच्ची के परिवार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी डॉक्टर को हड़ताल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच अब टकराव की स्थिति पैदा हो गई है एक और जहां दो दिन की हड़ताल के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है वहीं दूसरी ओर सरकार ने डॉक्टरों पर एस्मा लागू कर उनकी हड़ताल को गैर कानूनी घोषित कर दिया है।

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top