ताजा समाचारवायरलहरियाणा

जुलाना नगर पालिका प्रधान और ठेकेदार दोनों के खिलाफ होगी कार्रवाई : नायब सैनी

जुलाना विधायक ने विधानसभा में उठाया था जुलाना नगर पालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Assembly Session : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। आज बजट अनुमानों को लेकर समितियों की रिपोर्ट पेश होगी। बजट अनुदानों की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। इसके साथ ही तीन विधेयक पुनः स्थापित किए जाएंगे। जिसमें हरियाणा पुलिस (संशोधन) विधेयक 2026, हरियाणा राजकोषीय उत्तरदायित्व तथा बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2026 और हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक 2026 शामिल हैं।
प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए जुलाना नगर पालिका के प्रधान डॉक्टर संजय जांगड़ा का उदाहरण रखा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। ठेकेदार भी जांच के घेरे में है। ठेकेदार और चेयरमैन दोनों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
बता दें कि जुलाना नगर पालिका के प्रधान संजय जांगड़ा रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। उनके कर्मचारी से रिश्वत की राशि बरामद हुई थी। इस मामले में संजय जांगड़ा को भी आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। संजय जांगड़ा को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी इसके बाद उन्होंने नगर पालिका प्रधान का कार्यभार संभाल लिया था, लेकिन बीते दिनों शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक ने डॉक्टर संजय जांगड़ा को सस्पेंड कर दिया था और उनकी जगह वरिष्ठ उप प्रधान पवन सैनी को कार्यवाहक प्रधान बना दिया था।

विधायक आफताब अहमद ने उठाया साइबर क्राइम का मुद्दा

नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा में साइबर क्राइम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि अपराध में कमी आई है, लेकिन मेरी मांग है कि इस पर और भी काम होना चाहिए। फरीदाबाद और गुरुग्राम में इसको लेकर कमिश्नरेट बनाया जाए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस पर कहा, हरियाणा में साइबर अपराध के मामलों में कमी आ रही है। इसके खिलाफ सरकार सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। सरकार ने जिलावार साइबर अपराध पर फोकस किया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइबर क्राइम को लेकर सदन में जवाब दिया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि साइबर क्राइम का विभाग हमारी सरकार ने बनाया है। ये कांग्रेस के समय नहीं था। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने ऐतराज जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अब आपने आरोप लगाए हैं, तो इसका जवाब देना ही होगा। सीएम ने कहा हरियाणा में साइबर अपराध के मामलों में कमी आई है। ठगी करने वाले मल्टीपल खातों में पैसे भेजते हैं, हम इन खातों को फ्रीज कर देते हैं। हमारी साइबर पुलिस इन खातों की राशि को होल्ड कर देती है।

दिल्ली के रूपनगर में जर्जर फुट ओवरब्रिज गिरा, महिला की दर्दनाक मौत से हड़कंप
दिल्ली के रूपनगर में जर्जर फुट ओवरब्रिज गिरा, महिला की दर्दनाक मौत से हड़कंप

विकास सहारण ने कलायत में खेल स्टेडियम का मुद्दा उठाया

कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने कैथल के कलायत में खेल स्टेडियम का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि प्रस्ताव दे दिया गया था, फिर भी कोई काम नहीं हुआ। इस पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि दो जगह खेल स्टेडियम के लिए जमीन देखी गई। वो नियमों के हिसाब से सही नहीं है। एक जगह हाईटेंशन तार गुजर रही थी। दूसरी जगह पर्याप्त नहीं थी। अगर कोई नई जगह मिलती है, तो खेल स्टेडियम की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने सदन में उठाया सिंचाई का मुद्दा

आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने सदन में सिंचाई का मुद्दा उठाया, उन्होंने पूछा कि अंतिम छोर तक नहरी पानी की आपूर्ति के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है? इसके जवाब में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि 7 चैनलों में से 6 में टेल तक पानी उचित रूप से दिया जा रहा है। बसरा माइनर-2 चैनल में कुछ दिक्कत है। पानी टेल तक पहुंच सके, इसको लेकर हर साल काम होता है।
इसके बाद कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा मेरी मांग है कि इसको चेक कराना जरूरी है। इसके अलावा वाटर वर्क्स भी नहीं भरे जा रहे। जब हमारे पास पीने का पानी ही नहीं है, तो सिंचाई के लिए कहां से मिलेगा?

जस्सी पेटवाड़ ने उठाया नहरों के रखरखाव का मुद्दा

पुलिस के साथ दो मुठभेड़ों में तीन बदमाश घायल

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने नहरों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। इस पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर नहरें 15 साल से पुरानी हो, या फिर 75 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो, तभी नई बनाई जाने का नियम है। अगर ऐसा है तो आप उसकी रिपोर्ट बनाकर दें। इस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

मामन खान ने उठाया नूंह में नशे का मुद्दा

कांग्रेस विधायक मामन खान ने नूंह में नशे का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि जिले में नशे से कितनी मौतें हुई हैं और सरकार ने नशे को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि नूंह में नशे से किसी की भी मौत की सूचना नहीं है। आरती राव ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। सीएम नायब सैनी जागरूकता कार्यक्रम के जरिए भी लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।

यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र विकसित करने की मांग

विधायक घनश्याम दास ने यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र विकसित करने के बारे में सवाल पूछा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया और बताया कि इस पर काम चल रहा है, ये काम लगभग 18 महीने में पूरा हो जाएगा।

अपनों से मिले धोखे के बाद दूसरों के दम जीते कर्मवीर बौद्ध

#ActionAgainstCorruption #JulanaMunicipalCommittee #NayabSaini #MunicipalIssues #LocalGovernment #CorruptionAwareness #Accountability #CommunityAction #ContractorAccountability #PublicServants #GovernmentWatchdog #CivicEngagement #FightCorruption #TransparencyMatters #HoldThemAccountable #LocalLeadership #ExposeCorruption #PublicInterest #CommunityGovernment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button