हरियाणा

हरियाणा के इन दो जिलों को किया गया NCR से बाहर, सीएम ने दी जानकारी

सीएम ने बताया कि भिवानी व चरखी दादरी जिलें को एनसीआर क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे यहां नए उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी और प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी.

Satyakhabarindia

हरियाणा के मुख्यमंत्री काफी समय से हरियाणा को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग कर रहे थे.सीएम चाहते है कि दिल्ली से हरियाणा ( Haryana) का एक तिहाई हिस्सा अलग हो जाए. इसे लेकर मनोहर लाल खट्टर ने एनसीआर (NCR) योजना बोर्ड को पत्र भी भेजा था. जिसको अब मंजूरी मिल गई है.

 

इसके बारे में जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी. सीएम आज चरखी दादरी में आयोजित प्रगति रैली में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि भिवानी व चरखी दादरी  जिलें को एनसीआर क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे यहां नए उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी और प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि

 

बता दे कि मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग पर कहा था कि दिल्ली पर शहरीकरण का बोझ कम करने के लिए एनसीआर का विस्तार किया गया था. इसलिए अब दिल्ली के आसपास के इलाकों की तरह दिल्ली को भी विकसित करने के लिए यह फैसला लिया गया. समय बीतने के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र बढ़ता गया और विकास के साथ-साथ इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं. हरियाणा के कुछ हिस्सों को एनसीआर से बाहर करने से कई इलाकों की बड़ी आबादी प्रतिबंधों से मुक्त हो जाएगी.

ये भी पढ़े :  रेवाड़ी में बनने जा रहा नया प्रोजेक्ट, विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान व ख्याति https://rewariupdate.com/?p=21729 

सिस्टम से हारी महिला मुख्यमंत्री के सामने बोली, अब जहर पीने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं. जिनमें से 14 जिले वर्तमान में एनसीआर क्षेत्र में आते हैं. इनमें जींद, महेंद्रगढ़, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, नूंह, गुड़गांव और फरीदाबाद शामिल हैं. जिनमे से अब भिवानी और चरखी दादरी को एनसीआर से बाहर कर दिया गया है.

 

ये भी पढ़े : चरखी दादरी पर हुई जमकर धनवर्षा, मिली करीब 1100 करोड़ की सौगात https://rewariupdate.com/?p=21748

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

Back to top button