ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस 11 साल में हारी 95 चुनाव, जनादेश का सम्मान करना सीखे : अनिल विज

कहा, जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस पिछले 11 साल में 95 चुनाव हार चुकी है उसे जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा रायबरेली में प्रधानमंत्री द्वारा इटली में टॉफी बांटने वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे कहीं भी हो वह वहीं से देश का प्रशासन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाने से पहले देश की जनता को आने वाली चुनौतियों के लिए आगाह करके गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और आज 22 से ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

गुरुग्राम पुलिस की हिरासत से धोखाधड़ी के आरोपी बाप-बेटा फरार

हरियाणा की राजनीति में गब्बर के नाम से मशहूर अनिल विज ने कहा कि जब कांग्रेस ने देश की सत्ता छोड़ी तो देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 14 नंबर पर थी और आज भाजपा के शासन में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बोल रहे हैं जबकि यह दोनों देश के सबसे बड़े सेवादार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी करने से पहले राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जब बंगाल में चुनाव हो रहा था और वहां राहुल गांधी स्टार प्रचारक थे लेकिन वह बंगाल में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने की बजाय विदेश में घूम रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे ज्यादा विदेश यात्रा करने वाला नेता भी बताया।

बता दें कि राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर हमला करते हुए कहा था कि इन्होंने देश को अमेरिका को बेच दिया है। उन्होंने कहा था कि एक आर्थिक तूफान आ रहा है और कुछ ही महीना में देखेंगे कि महंगाई कहां तक जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा इटली की प्रधानमंत्री को कैंडी उपहार देने पर हमला करते हुए इसे नौटंकी करार देते हुए कहा था की आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा के अनिल विज समेत अनेक नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखे हमले बोले हैं।

1. #HaryanaPolitics 2. #AnilVij 3. #CongressAccountability 4. #ElectionResults 5. #RespectTheMandate 6. #PoliticalLessons 7. #HaryanaElections 8. #CongressFailures 9. #VoterVoice 10. #DemocracyInAction 11. #PoliticalIntegrity 12. #HaryanaLeadership 13. #ElectoralHistory 14. #PoliticalResponsibility 15. #HaryanaCongress 16. #ElectionAnalysis 17. #MandateMatters 18. #PoliticalChange 19. #HaryanaGovernance 20. #FutureOfHaryana

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button