ताजा समाचारवायरलहरियाणा

चैनत गांव में भाखड़ा के नहरी पानी की लड़ाई 48वें दिन भी जारी, दूसरे गांव की समर्थन में आए

आंदोलनकारियों को मिला सोशल मीडिया अकाउंट्स बहाल होने का भरोसा, सुभाष बराला बोले बातचीत से हो समस्या का समाधान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Chainat water agitation : हांसी के गांव चैनत में हांसी शहर के लिए आ रही भाखड़ा के नहरी पानी की पाइप लाइन में टी कनेक्शन से पानी लेने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज गुरुवार को अपने 48वें दिन भी लगातार जारी है। गांव के लोग इसी प्रकार से धरने पर बैठे हैं और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं कि उन्हें भाखड़ा का पानी हांसी की लाईन से टी कनेक्शन से ही चाहिए दूसरी लाईन से नहीं।

इस बीच चैनत आंदोलन को समर्थन देने का सिलसिला जारी है। घिराय और सिंघवा राघो के ग्रामीणों ने बड़ा एलान किया है। धरना कमेटी के अनुसार, दोनों गांवों के ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यदि सरकार और प्रशासन ने चैनत गांव को भाखड़ा पाइप लाईन से टी-कनेक्शन नहीं दिया तो वह अपने-अपने गांवों की जमीन से गुजरने वाली शहर की मुख्य 36 इंची पेयजल पाइप लाईन को किसी भी सूरत में नहीं बिछाने देंगे। इससे मामला अब और भी ज्यादा गंभीर होता नजर आने लगा है।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

गांव चैनत में शहर के लिए आने वाली भाखड़ा पेयजल पाइप लाईन से पीने के पानी के लिए टी-कनेक्शन लेने की मांग के लिए चल रहा धरना 48वें दिन गुरुवार को भी जारी है। प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन किए जाने और इंटरनेट पर पाबंदी की आशंकाओं के बीच पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आंदोलनकारियों ने धरनास्थल पर दो वाईफाई व 10 सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसका खर्च चैनत धरना कमेटी अपने स्तर पर उठाएगी।

कल जिला मुख्यालयों पर देंगे ज्ञापन

धरना कमेटी ने मंगलवार को महापंचायत के बाद कहा था कि 3 जुलाई को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 4 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाने व 6 जुलाई को सांकेतिक रोड जाम करने का एलान किया है। अपने कार्यक्रम के अनुसार धरना कमेटी कल जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम की तैयारी लगातार कर रही है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स को दोबारा बहाल कराने का मिला आश्वासन

धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चैनत ने बताया कि कमेटी सदस्यों, आंदोलन से जुड़े नेताओं सहित करीब 35 सोशल मीडिया अकाउंट व चैनल को पुलिस प्रशासन ने दो दिन पहले बैन कर दिया था। इस मामले में धरना कमेटी के सदस्यों ने डीसी राहुल नरवाल से मुलाकात की। डीसी से मुलाकात के बाद कमेटी सदस्यों ने दावा किया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इन बैन किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स को दोबारा बहाल करवा देंगे।

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

5 जुलाई को इनेलो सुप्रीमो पहुंचेंगे चैनत

5 जुलाई को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला चैनत गांव पहुंचेंगे। उनके साथ इनेलो की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, पार्टी के सभी मौजूदा और पूर्व विधायक भी धरनास्थल पर पहुंचेंगे। अभय चौटाला करीब एक महीना पहले भी धरना स्थल पर आए थे।

बातचीत से ही चैनत विवाद का समाधान संभव : बराला

चैनत विवाद का समाधान केवल बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है। मुख्यमंत्री और धरना कमेटी के बीच हुई पहली बैठक के बाद समाधान की उम्मीद जगी थी। उस समय कमेटी के कई सदस्यों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं लेकिन कुछ कारणों से सहमति नहीं बन पाई। यह बात राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अमृत सरोवर योजना की लॉन्चिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर लोकतांत्रिक तरीके से विवाद को समाप्त किया जाना चाहिए। धरना स्थल पर किसान नेताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बराला ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टी-कनेक्शन लगाने और बाद में हटाने के मामले के बाद हुई राजनीतिक बयानबाजी से विवाद और बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन

#Haryana #Hansi #BhakraCanal #WaterStruggle #ChainatVillage #CommunitySupport #WaterRights #SustainableWater #LocalIssues #RuralDevelopment #SocialJustice #WaterConservation #VillageUnity #Activism #EnvironmentalAwareness #WaterCrisis #GrassrootsMovement #CivicEngagement #SupportLocal #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button