राष्‍ट्रीयक्राइम्‌

केतन अग्रवाल मर्डर केस: गूगल सर्च, 2,000 कॉल और पहाड़ी से धक्का… पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Satyakhabarindia

पुणे के युवा उद्योगपति केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई थी। जांच में सामने आया है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले ऑनलाइन कई बार हत्या के तरीकों की जानकारी खोजी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मोबाइल फोन और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर पूरी साजिश तैयार की।

2,000 से ज्यादा कॉल और घंटों तक बातचीत

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक, 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2,000 से अधिक फोन कॉल हुईं। कई कॉल दो से तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चलीं। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया है कि दोनों लगातार संपर्क में थे और हत्या की योजना पर चर्चा करते रहे। जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन लोहागढ़ किले जाने से पहले दोनों एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर अंतिम योजना बनाई गई।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

केतन अग्रवाल मर्डर केस: गूगल सर्च, 2,000 कॉल और पहाड़ी से धक्का... पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

मोबाइल सर्च हिस्ट्री और डिजिटल सबूत बने अहम कड़ी

जांच अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर हत्या के तरीके और किसी व्यक्ति को पहाड़ी से धक्का देने जैसी जानकारियां ऑनलाइन सर्च की थीं। घटना के बाद भी सिया और चेतन के बीच कॉल और मैसेज का सिलसिला जारी रहा, जिससे पुलिस को साजिश के कई अहम सुराग मिले। जांच टीम अब डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को केस की महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है।

करनाल में रिश्तों का खून : भाई ने भाई और पोते ने दादा का किया कत्ल

नवंबर में होनी थी शादी, परिवार को नहीं थी रिश्ते की भनक

25 वर्षीय केतन अग्रवाल महाराष्ट्र की प्रमुख वेयरहाउस निर्माण कंपनी ‘सक्सेस ग्रुप’ में डायरेक्टर थे। इसी वर्ष फरवरी में उनकी सगाई 20 वर्षीय सिया गोयल से हुई थी और नवंबर में उदयपुर में शादी तय थी। पुलिस के अनुसार, सिया किसी और से प्रेम करती थी लेकिन परिवार के दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण शादी से पीछे नहीं हट पा रही थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी वजह से कथित तौर पर केतन की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 61(2) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

7.8 करोड़ की साइबर ठगी से हड़कंप, जानिए क्या है बॉस स्कैम और व्हेलिंग अटैक
7.8 करोड़ की साइबर ठगी! जानिए क्या है बॉस स्कैम और व्हेलिंग अटैक का खतरनाक खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button