इस बार हरियाणा में उत्तर प्रदेश की तरफ से एंट्री करेगा मानसून
हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म और गुरुग्राम सबसे ठंडा, आज 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : मौसम विभाग में बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि हरियाणा में इस बार मानसून की एंट्री उत्तर प्रदेश की दिशा से होगी। आमतौर पर हरियाणा में मानसून राजस्थान और दिल्ली की तरफ से प्रवेश करता है लेकिन इस बार यह उत्तर प्रदेश की तरफ से हरियाणा में आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हिसार सहित 11 जिलों में वर्षा हुई। वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में भी कमी आई है।सुबह के समय हुई वर्षा के बाद दिन में धूप निकली और तापमान फिर से बढ़ गया। शाम को कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को भी छह जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 26 जून तक वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बुधवार को वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुई। अभी हरियाणा में प्री-मानसून की वर्षा नहीं हुई है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चली लेकिन वर्षा नहीं हुई। वहीं 26 जून तक वर्षा होने के बाद दो दिन तक फिर से गर्मी हो सकती है। 29 जून से फिर से वर्षा की चेतावनी दी गई है।
आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन 6 जिलों के लिए आंधी, बिजली चमकने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा है कि हरियाणा में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून एंट्री लेगा। इस बार मानसून यूपी की तरफ से हरियाणा में आएगा। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा। 27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है।
हरियाणा में अधिकतम तापमान
भले ही कुछ इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं से आंशिक राहत मिली है, लेकिन औसत तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 41.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक में 40.2, सिरसा में 40.2 और अंबाला में 40.1 डिग्री तापमान रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 39.2, करनाल और गुरुग्राम में 38.9, नारनौल में 35.5, भिवानी में 35.0, चरखी दादरी, सोनीपत, झज्जर और कैथल में 38.0, फतेहाबाद में 38.2, जींद में 37.9, नूंह में 38.5, रेवाड़ी में 35.7, पलवल में 37.6 और यमुनानगर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश का न्यूनतम तापमान
रात के औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि देखी गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0 दर्ज किया गया, जिससे वहां रातें फिलहाल सामान्य बनी हुई हैं। प्रदेश के फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 27.7, करनाल में 26.0, नारनौल में 22.5, रोहतक और पलवल में 26.2, भिवानी और झज्जर में 25.6, चरखी दादरी में 27.5, हिसार, जींद और यमुनानगर में 26.1, फतेहाबाद में 25.9, कैथल में 25.2, नूंह में 26.5, रेवाड़ी और सोनीपत में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#Monsoon2026 #HaryanaWeather #UttarPradesh #RainySeason #WeatherUpdate #MonsoonArrival #HaryanaMonsoon #IndianWeather #SeasonalChanges #ClimateUpdate #RainForecast #WeatherNews #HaryanaRain #UttarPradeshWeather #MonsoonInIndia #WeatherPatterns #RainyDays #NatureLovers #Meteorology #HaryanaUpdates