अब इस महीने के आखिर तक सताएगी हरियाणा के लोगों को गर्मी
अभी हरियाणा के मौसम में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं, हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म और भिवानी सबसे ठंडा इलाका

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जून महीने में अब तक प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। IMD ने आज शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार हवाएं 40 से 60 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
IMD के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में 26 जून से 2 जुलाई 2026 तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और अंबाला में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। साथ ही 26 से 27 जून और 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और आमजन को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

गुरुवार को प्रदेश की औसत अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इस दौरान रोहतक में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 40.0 हिसार में 40.8 सोनीपत में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से नीचे बना हुआ था। करनाल में यह 38.7 डिग्री, नारनौल में 35.5 डिग्री, भिवानी में 38.5, चरखी दादरी में 38.7, फतेहाबाद में 38.0, गुरुग्राम में 39.1, झज्जर में 38.0, जींद में 39.0, कैथल में 37.4, नूंह में 39.2, पलवल में 39.9, रेवाड़ी में 37.1 और यमुनानगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून के अंतिम पखवाड़े में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। आमतौर पर जून के अंत में प्रदेश में कई हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार इसमें अभी देरी बताई गई है। हालांकि बीच में तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बीच-बीच में लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के आखिर तक अब हरियाणा में कोई बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान

हरियाणा की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के करनाल के उचानी में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इस दौरान अंबाला और नूंह में न्यूनतम तापमान 27.7, हिसार में 24.9, करनाल और रोहतक में 26.8, नारनौल में 23.5, चरखी दादरी और पलवल में 26.7, फतेहाबाद में 25.9, गुरुग्राम में 26.0, झज्जर में 25.6, जींद में 26.6, कैथल में 26.4, रेवाड़ी में 24.6, सोनीपत में 24.8 और यमुनानगर में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#HaryanaHeat #Summer2026 #WeatherUpdate #HeatWave #StayCool #HaryanaWeather #HeatAdvisory #SummerSafety #HaryanaNews #ClimateAlert #HeatAwareness #StayHydrated #HaryanaLife #WeatherForecast #HeatEffects #SummerInHaryana #HaryanaCommunity #LocalNews #HeatRelief #HaryanaUpdates