ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

कल दोपहर को बदलेगा हरियाणा का मौसम, दो दिन बारिश की संभावना

हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी, आधे हरियाणा में तापमान 40 के पार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात धीरे-धीरे अनुकूल हो रहे हैं।
समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ उत्तरी राजस्थान से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर भी समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी और मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इनके अलावा, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी-मध्य हिस्से में समुद्र तल से 4.5 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है।

हरियाणा में खिलाड़ियों की हो गई मौज, हरियाणा ओलंपिक को मिली मान्यता

इन सभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभों को मिलाकर तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो बार भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ-साथ एक-दो बार मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, हरियाणा वालों को अभी मॉनसून वाली बारिश का इंतजार और करना होगा। अगले पूरे 7 दिनों के दौरान सिर्फ 28 और 29 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव आने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। इसके अलावा, बाकी सभी दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हवा शांत रहेगी। इससे उमस ज्यादा परेशान करेगी। हरियाणा में 28 जून को दोपहर बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से मौसम करवट ले सकता है। कई हिस्सों में बारिश के आसार बनेंगे। दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। हरियाणा में पूरे जून माह के दौरान केवल तीन दिन ही ऐसे रहे, जब तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंचा।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून और 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। आज 27 जून को प्रदेश के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर पोती कालिख, राजनीतिक गहमागहमी शुरू

रोहतक रहा सबसे गर्म

उधर, शुक्रवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा फरीदाबाद में 43.2, सोनीपत 41.8, महेंद्रगढ़ 40.1, पलवल 40.3 अंबाला में 41.6 डिग्री, करनाल में 41.2 डिग्री, हिसार में 41.3 डिग्री, भिवानी में 41 डिग्री, गुरुग्राम और सिरसा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान फतेहाबाद में 39.3 जींद और झज्जर में 39.4, कैथल और नारनौल (महेंद्रगढ़) में 38.0, कुरुक्षेत्र और नूंह में 39.2 पंचकूला में 39.6 का यमुनानगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#HaryanaWeather #WeatherUpdate #RainForecast #HaryanaRain #WeatherChange #MonsoonSeason #RainyDays #HaryanaNews #WeatherAlert #ClimateChange #LocalWeather #HaryanaUpdates #RainyWeather #WeatherReport #HaryanaForecast #Meteorology #WeatherConditions #RainySeason #HaryanaSky #WeatherWatch

बंगाल के मिड-डे मील से अंडा हटाने पर महुआ मोइत्रा का हमला
बंगाल के मिड-डे मील से अंडा हटाने पर महुआ मोइत्रा का हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button