ताजा समाचारवायरलहरियाणा

खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, दो घायल

श्रद्धालुओं की कार के सामने आया कुत्ता, कार हुई खराब नीचे उतरकर देख रहे थे इतने में हो गया हादसा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

मुठभेड़ के बाद पशु पालकों के लिए सिरदर्द बने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

Road Accident : करनाल से खाटू श्याम जाते समय लजवाना कलां के पास 152-डी शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी करनाल के सेक्टर-13 व सेक्टर-8 के रहने वाले थे। सभी ग्रांड विटारा कार में खाटू श्याम जा रहे थे। लजवाना कलां के पास उनकी कार के आगे कुत्ता आ गया। कुत्ता बंफर से टकरा गया। चालक ने कार रोककर गाड़ी चेक की। सभी कार से नीचे उतर गए। इतनी ही देर में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कम होने लगी हरियाणा की आबादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152 डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कार से उतरकर वाहन की स्थिति देखने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करनाल निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल, 50 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुई 40 वर्षीय नीतू और 42 वर्षीय रीतू को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बैंक घोटाले की जांच का दायरा बढ़कर आय स्त्रोत से अधिक संपत्ति तक जाने की संभावना

#Haryana #Jind #KhatuShyam #Pilgrims #RoadAccident #TruckAccident #SafetyFirst #CommunitySupport #Tragedy #InjuryAwareness #PublicSafety #TravelSafety #EmergencyResponse #LocalNews #BreakingNews #AccidentReport #SupportForVictims #RoadSafetyAwareness #Condolences #PrayersForVictims

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button