ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर पोती कालिख, राजनीतिक गहमागहमी शुरू

बाद में पोस्टर को हटाया गया, किसी प्रकार का राजनीतिक विवाद या झड़प नहीं हुई

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Black Spray on Dr. Archna Gupta’s Poster : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के हिसार दौरे के दौरान लगाए गए स्वागत पोस्टरों पर शनिवार को एक इनसो छात्र नेता ने कालिख पोत दी। घटना शहर के मदन लाल ढींगड़ा चौक पर हुई, जहां प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद शहर में राजनीतिक गहमागहमी का दौर शुरू हो गया। तत्काल पोस्टर को हटा दिया गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मामला पुलिस के पास पहुंचा है या नहीं।

हरियाणा में खिलाड़ियों की हो गई मौज, हरियाणा ओलंपिक को मिली मान्यता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनसो छात्र नेता दीपक ने स्प्रे की मदद से पोस्टर पर कालिख पोती। पोस्टर पर डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के भी फोटो लगे हुए थे। पोस्टर पर “हार्दिक अभिनंदन” लिखा हुआ था. कालिख पोतने के बाद संबंधित पोस्टर को मौके से हटा दिया गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर इस घटनाक्रम पर रही। हालांकि किसी तरह के विवाद या झड़प की सूचना नहीं मिली है। पोस्टर हटाए जाने के बाद कुछ देर तक मौके पर हलचल का माहौल बना रहा।

बता दें कि भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पहली बार हिसार पहुंची थीं। उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और सड़कों पर बड़ी संख्या में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। इसी क्रम में मदन लाल ढींगड़ा चौक पर लगा पोस्टर इनसो छात्र नेता के निशाने पर आ गया।

प्रभारी के रूप में संजय दत्त के सामने पहली बड़ी चुनौती है हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना

डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले हिसार दौरे के दौरान अग्रसेन भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#HaryanaPolitics #HisarNews #BJP #DrArchanaGupta #PoliticalStir #PoliticalDrama #Election2026 #PoliticalCampaign #HaryanaUpdates #PoliticalTensions #BJPLeadership #PublicReaction #PoliticalPosters #StatePolitics #HaryanaBJP #PoliticalActivism #PoliticalNews #HaryanaElections #PoliticalControversy #CivicEngagement

नायब सैनी ने अधिकारियों को नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनभागीदारी का संकल्प दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button