ताजा समाचारवायरलहरियाणा

चैनत के ग्रामीणों का स्पष्ट ऐलान, टी-कनेक्शन के अलावा कोई विकल्प स्वीकार नहीं

ग्रामीणों को दूसरे संगठनों और पंचायत का मिलने लगा समर्थन

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Chanait village drinking water dispute : शुक्रवार सुबह गांव चैनत में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के अलावा कोई भी वैकल्पिक प्रस्ताव ग्रामीणों को स्वीकार नहीं होगा। पंचायत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मूल मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

हरियाणा में खिलाड़ियों की हो गई मौज, हरियाणा ओलंपिक को मिली मान्यता

ग्रामीणों का धरना आज 42वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों को अपने आंदोलन में दूसरे संगठनों और अन्य पंचायतों का समर्थन भी मिलने लगा है।

वहीं, आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। गांव चैनत की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया। घिराय और माजरा की ओर से आने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर धरना स्थल की ओर जाने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने लोगों को धरना स्थल तक जाने की अनुमति दे दी।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

धरना कमेटी का विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर पोती कालिख, राजनीतिक गहमागहमी शुरू

आंदोलन को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धरना कमेटी का विस्तार भी किया गया। पहले 32 सदस्यीय कमेटी में 5 अनशनकारियों को शामिल किया गया है, जिसके बाद अब यह 37 सदस्यीय हो गई है। अब आंदोलन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे।

घीकाड़ा पंचायत ने मांगी माफी, आंदोलन को मिला साथ

टी-कनेक्शन विवाद के दौरान मध्यस्थता करने वाले सोमेश शर्मा के गांव घीकाड़ा से पंचायत एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। मंच से घीकाड़ा पंचायत ने चैनत के ग्रामीणों से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि “एक व्यक्ति की गलती का बोझ पूरे गांव को उठाना पड़ रहा है। सोमेश शर्मा के कृत्य से पूरा गांव आहत और शर्मिंदा है। इसी भावना के साथ हम स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर चैनत के ग्रामीणों से माफी मांगने आए हैं।”

प्रभारी के रूप में संजय दत्त के सामने पहली बड़ी चुनौती है हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना

#Haryana #Hansi #ChainatVillagers #TConnection #CommunityVoice #LocalIssues #PublicDeclaration #InfrastructureMatters #RuralDevelopment #CitizenEngagement #VillageUnity #SocialJustice #CommunityRights #LocalGovernance #PublicServices #Connectivity #GrassrootsMovement #VoiceOfThePeople #CommunityAction #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button