ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बीजेपी सरकार चैनत गांव में बड़ा विवाद खड़ा करना चाहती है : अभय चौटाला

कहा, अब तक 60 प्रतिशत नहरों और ड्रेनों की नहीं हुई है सफाई, कई जिलों में लोगों को पीना पड़ रहा है केमिकल युक्त पानी

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि हर साल मानसून से पहले नहरों और ड्रेनों की सफाई कराई जाती है। ताकि बाढ़ जैसी आपदा से बचा जा सके। इसकी डेडलाइन 30 जून थी। जानकारी के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत नहरें और ड्रेन ऐसे हैं जिनकी सफाई नहीं हुई। जिससे इस बार फिर सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर जैसे जिलों में बाढ़ आएगी और फसलों और घरों समेत जानमाल का भारी नुकसान होगा। सरकार ने गाद निकालने की जगह अपने चहेतों को क्रेशर दे दिए। जो बिना लाइसेंस चलाए जा रहे हैं।

हरियाणा में खिलाड़ियों की हो गई मौज, हरियाणा ओलंपिक को मिली मान्यता

नरवाना ब्रांच में पर्याप्त पानी नहीं है। प्रदेश में किसानों को पीने का पानी और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। चैनत गांव के लोगों को सरकार पानी नहीं दे रही। सरकार पहले से बिछाई जा रही पाइपलाइन से पानी नहीं देना चाहती। जबकि ग्रामीण वहां पानी लेना चाहते हैं। उस पाइप लाइन पर टी लगाई गई थी। बाद में वो हटा भी दी। जब भी कहीं आंदोलन हुआ तो भाजपा सरकार ने पहले लोगों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर किया। फिर उन पर लाठियां मारी। फिर माफी मांगी। किसान आंदोलन में इन्होंने ऐसा ही किया था। तब भी 750 किसानों की जान गई थी।

खेदड़ गांव में बिजली प्लांट में राख के विवाद में इन्होंने गांव के लोगों की बात नहीं मानी। विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई तब ये इनको समझ आया। चैनत गांव में भी सरकार इसी बात का इंतजार कर रही है। सरकार चैनत गांव की मांगों को तुरंत मान ले नहीं तो आंदोलन सिर्फ चैनत गांव में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होगा और इनेलो का एक एक कार्यकर्ता इसमें शामिल होगा।

शहरों में गंदे पीने के पानी सप्लाई होने का मुद्दा उठाते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। कई जिलों में लोगों को कैमिकल युक्त पानी पीना पड़ रहा है। लोगों कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।
क्रूड ऑयल के रेट कम होने पर कहा कि सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम कम नहीं कर रही। कच्चे तेल का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है फिर भी सरकार ने रेट कम नहीं किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर पोती कालिख, राजनीतिक गहमागहमी शुरू

कानून व्यवस्था पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर एक पर चला गया है। जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे उन्होंने कहा था कि वे भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। फिर नायब सैनी ने यही कहा। लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ बल्कि बेतहाशा बढ़ गया।

जब बैंक घोटाला सामने आया था तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर सीबीआई जांच क्यों करवा रही है। सरकार 1-2 आईएएस अधिकारियों को सरकारी गवाह बना सकती है क्योंकि अगर उनकी गिरफ्तारी हुई तो सरकार के कई राज खुल जाएंगे। इनमें जो आइएएस अधिकारी फसे हैं वो सभी मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे घोटाला हो गया। मतलब साफ है कि सीएमओ भी इस घोटाले में शामिल था। घोटाला कभी नीचे से शुरू नहीं होता। घोटाला ऊपर से शुरू होता है। हरियाणा के लोगों में यह आम कहावत है कि मंत्री से संतरी तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से फिरौती मांगे जाने के मुद्दे पर कहा कि आज जनप्रतिनिधियों को धमकियां मिल रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के कई विधायक मुख्यमंत्री से मिले थे। तब उन्होंने यह नहीं कहा कि प्रदेश की सुरक्षा करो। बल्कि यह कहा कि विधायकों की सुरक्षा बढ़ाओ। राजस्थान को पानी देने के खिलाफ नहीं है। लेकिन तीन डैम बनाने हैं जब वो बनेंगे तब राजस्थान को पानी दें। राजस्थान में भाजपा सरकार है। वहां 25 एमपी हैं। उन 25 लोगों को खुश करने के लिए हमारे हकों को मारा जा रहा है।

#HaryanaPolitics #BJPControversy #AbhayChautala #ChainatVillage #PoliticalDebate #HaryanaNews #IndianPolitics #VillageIssues #GovernmentAccountability #PublicAwareness #PoliticalLeadership #CommunityVoices #SocialJustice #DemocracyInAction #PoliticalAwakening #HaryanaDevelopment #CivicEngagement #GrassrootsMovement #PoliticalTransparency #CitizenRights

प्रभारी के रूप में संजय दत्त के सामने पहली बड़ी चुनौती है हरियाणा कांग्रेस से गुटबाजी को खत्म करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button