क्राइम्‌ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

महम के विधायक बलराम दांगी को फिर मिली धमकी

5 करोड़ रुपये एक सप्ताह के अंदर तैयार रखने का विदेश से मैसेज आया

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Threat Message  : रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिला है। सुमित उर्फ छोटा सामनिया ने व्हाट्सएप के माध्यम से बलराम दांगी को आज सुबह 8:21 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर कहां है कि 5 करोड़ तैयार करने एक हफ्ता है अब तेरे पास। अभी तो बस शिष्यों पर गोली चली है अबकी बार तेरे ऊपर चलेगी सीधा।

शनिवार को हुई थी फायरिंग

जापान की पीएम सनाए ताकाइची का भारत दौरा, व्यापार और रक्षा पर होगी बड़ी चर्चा
जापान की पीएम सनाए ताकाइची का भारत दौरा, व्यापार और रक्षा पर होगी बड़ी चर्चा

पिछले शनिवार को महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, जिससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक का यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर पर दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई राउंड हुए फायर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा भी किया था।

चैनत के ग्रामीणों का स्पष्ट ऐलान, टी-कनेक्शन के अलावा कोई विकल्प स्वीकार नहीं

प्रदेश में कानून और प्रशासन का भय समाप्त

नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपने सोशल मीडिया पर बलराम दांगी की फोटो लगाकर लिखा है कि महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। गत 20 जून को ही अपराधियों द्वारा उनके कार्यालय पर फायरिंग की गई थी और अब रंगदारी की मांग की गई है। यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून और प्रशासन का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं हरियाणा की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर रही हैं। जब एक निर्वाचित विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकियां देने से भी नहीं डर रहे।

हरियाणा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। प्रदेश में रंगदारी, फायरिंग, गैंगवार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक किस भरोसे अपने परिवार की सुरक्षा की उम्मीद करे?

बीजेपी सरकार चैनत गांव में बड़ा विवाद खड़ा करना चाहती है : अभय चौटाला

सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां अपराधियों में कानून का डर हो, न कि जनता और जनप्रतिनिधियों में। हरियाणा की जनता सरकार से जवाब चाहती है कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा?

#Haryana #Rohtak #Meham #BalramDangi #PoliticalThreat #SafetyConcerns #LocalPolitics #MLA #PublicSafety #CommunitySupport #PoliticalNews #HaryanaPolitics #ThreatAlert #MehamUpdates #CivicEngagement #LawAndOrder #PoliticalIssues #HaryanaNews #MehamCommunity #LeadershipChallenges

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button