क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

करनाल में रिश्तों का खून : भाई ने भाई और पोते ने दादा का किया कत्ल

जमीन के विवाद को लेकर पोते ने ली दादा की जान, नशे के पैसे पर गई भाई की जान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Murder of Blood Relation : हरियाणा के करनाल में रिश्तों के खून की दो घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक घटना में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी भाई ने अपने सगे भाई का कत्ल कर दिया तो दूसरी घटना में जमीनी विवाद में पोते ने दादा की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशेड़ी भाई ने किया भाई का कत्ल

हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में अभी बने रहेंगे अनुराग रस्तोगी, दूसरा कार्यकाल विस्तार निश्चित

करनाल में खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां सगे भाई ने अपने भाई के गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। भाई की हत्या कर कपिल मौके से फरार हो गया। यह घटना सैक्टर 32-33 थाना एरिया की है। बता दें कि नशे का आदि भाई अपने भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने के तैश में आकर कांच की बोतल से गले पर हमला किया गया। मृतक कमल के पिता ने हमें शिकायत दर्ज कराई है जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दो सगे भाई कमल और कपिल थे। कपिल ने अपने भाई कमल को गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या की है। जांच अधिकारी ने बताया कि कपिल शादीशुदा है, जिस वक्त घटना हुई उस वक्त दोनों बेटों की मां घर में मौजूद थी।

वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि कपिल अपने भाई से पैसे मांग रहा था जो कि नशे का आदी था। पैसे नहीं देने पर उसने कांच की बोतल से अपने भाई के गले पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया पिता ने हमें बातचीत में जानकारी दी है कि उनका बेटा नशा करने का आदी था। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चा भी हाउस में भिजवा दिया है। आरोपी कपिल की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है जो कि वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

पोते ने योजनाबद्ध तरीके से की दादा की हत्या

जमीनी विवाद की लेकर करनाल के बड़ा गांव में एक पोते ने अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब मृतक 70 वर्षीय दर्शन सिंह अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी पोते ने घर में घुसकर उन पर नजदीक से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

लाडो लक्ष्मी योजना के सत्यापन में देरी पड़ी महंगी, 9 ग्राम सचिव सस्पेंड

जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन सिंह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका पोता सोनू वहां पहुंचा और कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग बेहद नजदीक से की गई, जिसके कारण उन्हें बचने या किसी प्रकार का प्रतिरोध करने का अवसर नहीं मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई। बेटी को फोन पर मिली हत्या की सूचना मृतक की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि वह मंगलपुर में अपनी ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत बड़ा गांव पहुंची। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नारो ने बताया कि उसकी मां के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन थी, जबकि शेष जमीन उसके पिता दर्शन सिंह के नाम दर्ज थी। पहले दर्शन सिंह ने एक हल्फनामा तैयार किया हुआ था। बाद में बड़े बेटे की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी और बेटों को जमीन के हिस्से के बदले धनराशि भी दे दी गई थी। बताया गया कि बाद में दर्शन सिंह ने पूर्व में किए गए हल्फनामे को निरस्त कर दिया और करीब पांच एकड़ जमीन को सभी वारिसों में बराबर बांटने का निर्णय लिया।

आरोप है कि इसी फैसले से पोता सोनू नाराज चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह बाद में बुढाखेड़ा क्षेत्र तक पहुंचा और वहां अपनी बाइक छोड़कर किसी अन्य माध्यम से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

फैक्ट्री में खेल रही बच्चियों पर गिरी गांठ, दो बच्चियों की मौत, एक घायल

#HaryanaNews #KarnalIncident #FamilyTragedy #Bloodshed #CrimeReport #BrotherVsBrother #GrandsonVsGrandfather #ViolenceInFamilies #TragicEvents #CommunitySafety #JusticeForVictims #FamilyConflict #LocalNews #CrimeAwareness #HaryanaCrime #SocialIssues #PublicSafety #FamilyViolence #BreakingNews #HaryanaUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button