महिला पटवारी और उसका पति रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
बिजली निगम के रिटायर्ड एसडीओ से जमीन की तकसीम और इंतकाल के नाम पर मांगे थे पैसे 15000 की की थी मांग 8000 में हुआ था सौदा

सत्य खबर हरियाणा
Women Patwari Arrested Red Handed : जींद जिले के कस्बे उचाना में एक महिला पटवारी और उसके पति को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की रफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला पटवारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एसडीओ रामकुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने 15 एकड़ जमीन को तक्सिम और इंतकाल करवाना था लेकिन महिला पटवारी नीलम इस काम के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। बाद में उनके बीच 8000 रुपए में सौदा तय हो गया। रामकुमार ने पहले ही एसीबी से बात कर रखी थी।इंस्पेक्टर प्रमिला के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने उचाना तहसील के सामने एक निजी दुकान पर रेड की और यहां से सतीश नामक व्यक्ति को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया गया। सतीश महिला पटवारी नीलम का पति है। जैसे ही रामकुमार ने महिला पटवारी के पति सतीश को दिए तो एसीबी ने तुरंत रेड कर दी और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। उस समय महिला पटवारी मौके पर मौजूद नहीं थी। महिला पटवारी नीलम को मौके पर बुलाया गया।
एसीबी की टीम महिला पटवारी नीलम और उसके पति सतीश से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर प्रमिला के अनुसार महिला पटवारी के कहने पर उसका पति रिश्वत की राशि लेने गया था। महिला पटवारी और उसके पति के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्रवाई
जींद में ACB की एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई है। कुछ दिन पहले सिविल सर्जन कार्यालय के ड्राइवर को 44 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था तो एक दिन पहले ही उचाना नगर पालिका सचिव को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया था। इसके बाद तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महिला पटवारी के पति को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू किया गया है।तीन में से दो कार्रवाई उचाना में हुई हैं। सूत्रों के अनुसार उचाना में ही सरकारी विभागों में बैठे कुछ और कर्मचारी एसीबी की रडार पर हैं। उन्हें भी रंगे हाथों गिरफ्तार करने को एसीबी जाल बिछाने की प्लानिंग कर रही है।