ताजा समाचारक्राइम्‌राष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल के आवास पर सीबीआई की रेड

देर रात से चल रही सीबीआई की छापेमारी, कई दस्तावेज लिए कब्जे में, गिरफ्तारी की भी संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CBI Raid in Bank Scam : IDFC बैंक के FD घोटाले मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी के आवास पर रेड जारी है। सीबीआई कि तरफ से मामले में चार्जशीट पेश की जा चुकी है। CBI अग्रिम कार्रवाई को अंजाम दे रही है। मामले में मनी ट्रेल व IAS अधिकारीयों कि भूमिका की जांच हो रही है। जांच एजेंसी ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-19 आवास पर देर रात छापेमारी की। बताया जा रहा है कि CBI की टीम रात से ही घर में मौजूद है और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

हरियाणा के चर्चित 661 करोड़ रुपए के IDFC-AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, फाइलों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान कई रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। CBI की ताजा रेड को इस मामले की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसी की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं और आने वाले दिनों में मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह पहली बार नहीं जब मामले में IAS पंकज अग्रवाल CBI की जांच के दायरे में आए हैं। इससे पहले भी CBI ने पंकज अग्रवाल समेत दो अन्य IAS अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी लंबे समय से घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और लगातार नए साक्ष्य जुटाने में लगी है।

गिरफ्तारी की भी अटकलें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार

CBI की ताजा कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर एजेंसी आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि CBI की ओर से फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामले में गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

क्या है पूरा मामला

661 करोड़ रुपए के इस कथित बैंक घोटाले में सरकारी संस्थाओं और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े फंड के दुरुपयोग तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं।

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

#Haryana #CBIRaids #IASOfficer #PankajAgarwal #CorruptionInvestigation #GovernmentAccountability #PublicService #IntegrityInPublicLife #AntiCorruption #LawEnforcement #Transparency #JusticeForAll #CivilService #HaryanaNews #CurrentAffairs #PoliticalAccountability #PublicInterest #NewsUpdate #IndiaNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button