ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बिना प्रदेश नेतृत्व की इजाजत के नहीं होगा हरियाणा में कोई धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के किसी भी नेता को धरना प्रदर्शन के लिए देनी होगी जिला अध्यक्ष के माध्यम से परमिशन

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Congress President Letter : किसी भी विपक्षी पार्टी की ताकत उसके धरने-प्रदर्शन और आंदोलन होती है। नेता भी अपने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी ताकत तोलने का काम करते हैं, लेकिन हरियाणा कांग्रेस में अब प्रदर्शन करने, धरना देने और आंदोलन चलाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से इजाजत लेनी होगी। अगर किसी नेता को कोई धरना या प्रदर्शन करना है तो वह जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व से इजाजत लगा और उसके बाद ही वह धरना प्रदर्शन कर पाएगा।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के पूर्व के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। जिसके बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। असल में हरियाणा में गुटबाजी अपने चरम पर है और जब कोई नेता धरना प्रदर्शन आयोजित करता है तो दूसरे गुट के लोग उसका मजाक बनाने लगते हैं। जिससे कांग्रेस की फजीहत हो रही थी। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इसका इलाज यही निकला कि यहां पर धरना प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व की इजाजत से हो ताकि वह कांग्रेस का कार्यक्रम बन सके। जब वह कांग्रेस का कार्यक्रम होगा तो दूसरा कोई भी नेता उसका मजाक नहीं बना पाएगा।

इस नए पत्र के बाद कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी और संगठन बनाम जनप्रतिनिधि की खींचतान तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस कार्यालय से लेनी होगी अनुमति

राव नरेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर याद दिलाया कि प्रदेश में किसी भी धरना, प्रदर्शन, रैली, अनशन या अन्य राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही कार्यक्रमों में लगाए जाने वाले बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री में नेताओं के चित्र भी संगठनात्मक वरिष्ठता और प्रोटोकॉल के अनुसार ही लगाने होंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले उसकी सूचना जिलाध्यक्षों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भेजनी होगी। जानकारों का मानना है कि राव नरेंद्र सिंह के इस नए पत्र के बाद अंदरूनी खींचतान को नया मुद्दा मिल सकता है।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

#HaryanaPolitics #CongressLeadership #ProtestRegulations #PoliticalPermission #HaryanaNews #CongressParty #CivicEngagement #DemocraticProcess #PoliticalActivism #StateGovernance #PublicDemonstration #HaryanaUpdates #PoliticalRights #CivicResponsibility #ProtestLaws #HaryanaProtests #CongressInHaryana #PoliticalAwareness #CivilLiberties #HaryanaCommunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button