क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

नशा तस्कर को पकड़ने आई सीआईए पुलिस पर महिलाओं ने बोला धावा, आरोपी को छुड़वाया

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस, जांच जारी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Attack on CIA Police Team : करनाल की असंध सीआईए टीम पर मंगलवार शाम डेहा बस्ती में उस समय हमला हो गया, जब पुलिस एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया। भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला व ईंट-पत्थरों से पथराव कर आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई। घायल पुलिस कर्मियों सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक रादौर थाना पुलिस और अन्य टीमों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए डेहा बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में छापा मारा। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र बंगाली को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही थी, तभी डेहा बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए उस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के चलते पुलिस टीम को मौके से हटना पड़ा।

असंध सीआईए की आठ सदस्यीय टीम मंगलवार शाम करीब छह बजे डेहा बस्ती पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र कुमार बंगाली बस्ती में ठहरा हुआ है। टीम ने उसे पुलिया के पास से पकड़ कर वाहन में बैठा लिया, लेकिन तभी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को जबरन छुड़ा लिया।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान स्कॉर्पियो और स्विफ्ट वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश राणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई लोग घरों पर ताला लगाकर मौके से भाग चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

सीआईए प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार के खिलाफ 30 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ थी और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि सीआईए की शिकायत के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वांछित आरोपी सहित पुलिस पर हमला करने के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालना कानूनन गंभीर अपराध है। मामले में जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

#Haryana #Yamunanagar #Karnal #WomenEmpowerment #DrugAwareness #CommunityAction #PoliceSupport #CrimePrevention #SocialJustice #PublicSafety #WomenInAction #DrugSmuggling #LawEnforcement #CivicResponsibility #EmpoweredWomen #JusticeForAll #LocalNews #CommunityUnity #SafetyFirst #WomenAgainstCrime

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button