हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान
नए प्रभारी की नियुक्ति से पहले ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, बकाया 76 ब्लॉक प्रधानों की जल्द होगी घोषणा

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Congress : हरियाणा कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश में कुल 180 ब्लाकों में अध्यक्ष बनाए जाने हैं, जिनमें से फिलहाल 104 नामों को मंजूरी देकर घोषित किया गया है, जबकि 76 ब्लाकों पर फैसला अभी बाकी है। सूची ऐसे समय आई है जब कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में नए प्रभारी की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद पहली सूची जारी कर संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की शुरुआत कर दी।

अंबाला जिले में अंबाला कैंट में अमन दीप शेरा, अंबाला-।। में जसपाल सिंह, नारायणगढ़ में बलजीत सिंह, शहजादपुर में दीपक राणा, अंबाला-। में राकेश मेहल, अंबाला एमसी में विनोद कुमार, बराड़ा में नरेंद्र बिट्टू, साहा में रवि कुमार अरोड़ा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
भिवानी जिला में भिवानी अर्बन में दिनेश कुमार शास्त्री, भिवानी रूरल में जोगेंद्र ग्रेवाल, कैरू में कुलदीप सिंह, तोशाम में दिलबाग सिंह, बवानी खेड़ा में अनिल नेहरा, खरक कलां में सतबीर सिंह (सत्तू) ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
चरखी दादरी जिला में बाढड़ा से सुरेश श्योराण, झोझू कलां से अजीत (बबली), चरखी दादरी से सुरेंद्र सांगवान, बोंद कलां से सत्यवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
फतेहाबाद जिला में टोहाना से हरबंस लाल, जाखल से अंगरेज सिंह, भट्टू कला से सजिंदर बेनीवाल, रतिया से गुरसेवक सिंह, नागपुर से गुरजिंदर सिंह जोहल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
गुरुग्राम जिला में पटौदी से रविंदर सिंह, फर्रुखनगर से सुनील यादव, सोहना से शैलाश खताना, गुरुग्राम एमसी I से अमित कोचर, गुरुग्राम एमसी II से राजपाल यादव को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
हिसार जिला में आदमपुर से कुलदीप सिंह, हिसार-।।/बालसमंद से भीम सिंह, उकलाना से नफे सिंह पुनिया, बरवाला रूरल से सरवन सिंह, नलवा से रमेश श्योराण, हिसार-। से जगदीश इंदौरा को कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है।
जींद जिला में पार्टी की गुटबाजी जमकर सामने आती है। यहां नरवाना से सुरेंद्र नैन और उझाना से सरदार देवेंद्र सिंह मानटा को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है बाकी सभी ब्लॉक प्रधानों की सूची बाद में जारी की जाएगी।
कैथल जिला में कैथल अर्बन से रामनिवास मित्तल, कैथल रूरल से कुलदीप सिंह कलायत से दलबीर सिंह, राजौंद से अजय राणा को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
करनाल जिला में निलोखेड़ी से अमित बराना, निसिंग से गुरविंदर सिंह, इंद्री से शिवराम कम्बोज, कुंजपुरा से रामबीर कम्बोज, करनाल एमसी-। से परमजीत पप्पू लाठर, करनाल एमसी-।। से धर्मपाल कौशिक, घरौंडा अर्बन से रोबिन मिचेल, घरौंडा रूरल से बलराम रावल, असंध से जितेंद्र चोपड़ा, मूनक से विनोद वाल्मीकि को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
कुरुक्षेत्र जिला में लाडवा से पंगवंत सिंह, बबैन से जयपाल पांचाल, शाहाबाद अर्बन से प्रदीप गोयल, शाहाबाद रूरल से ज्ञान सिंह, थानेसर अर्बन से विवेक मेहता, थानेसर रूरल से सुनील राणा, पिहोवा से करणजीत चट्ठा, इस्माइलाबाद से मोहन लाल बानवरा को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
महेंद्रगढ़ जिला में कनीना से रामकिशन यादव, अटेली नांगल से सुमेर प्रधान, महेंद्रगढ़ से तेजपाल परजापति, सतनाली से रामरूप सिंह, नारनौल से मनपाल यादव, सिहमा से सुधीर कुमार, नांगल चौधरी से विक्रम सिंह, निजामपुर से राज कुमार को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
नूंह जिला में नूंह में जमशेद, इंद्री में राम करण, फिरोजपुर झिरका में मोहम्मद शाकिर, नगीना में राजाक खान, पुनहाना में साफुल्ला खान, पिनंगवां में मुबारिक मलिक को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
पलवल जिला में हथीन में राजेंद्र सिंह, उतावर में हाजी अजमत, हसनपुर में विनोद बैसला, होडल में प्रिंस सरौत, पलवल में अनूप पराशर, बड़ौली में ओमप्रकाश ओमी को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
पंचकूला जिला में पंचकूला में अनिल मेहता, बरवाला में बिजेंद्र शर्मा, कालका में सुनील, रायपुर रानी में कमालदीन को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
पानीपत जिला में पानीपत अर्बन में जय कुमार बिंदल, पानीपत रूरल में राजेंद्र शर्मा, इसराना में रंजीत रोर को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
रेवाड़ी जिला में खोल में विजयपाल बरियाल, बावल में चेतराम रेवाड़िया, जाटूसाना में मनोज यादव, नाहड़ में डॉ. हेमंत, रेवाड़ी में अनिल यादव, धारूहेड़ा में धीरज कुमार को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
रोहतक जिला में रोहतक एमसी-। में सुनील कुमार गोयल, रोहतक एमसी-।। में कपिल खन्ना को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
सोनीपत जिला में गन्नौर रूरल में जगदीश राठी, खरखौदा रूरल में सुनील कुमार, मुंडलाना में राजबीर सिंह, कठूरा में राकेश कुमार, गन्नौर अर्बन में अशोक त्यागी को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
यमुनानगर जिला में बिलासपुर में प्रवीण कुमार, जगाधरी/प्रताप नगर में अमित शर्मा, छछरौली में गुरदीप सिंह. रादौर में गुलजार सिंह, खेड़ी लखा सिंह में परमजीत धीमान को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
#HaryanaCongress #BlockPresidents #PoliticalUpdates #HaryanaPolitics #CongressParty #LeadershipAnnouncement #LocalGovernance #HaryanaNews #PoliticalLeadership #CommunityEngagement #GrassrootsPolitics #HaryanaDevelopment #PartyStructure #PoliticalStrategy #HaryanaElections #CongressLeadership #CivicParticipation #HaryanaCommunity #PoliticalNews #HaryanaUpdates