ताजा समाचारवायरलहरियाणा

लाडो लक्ष्मी योजना के सत्यापन में देरी पड़ी महंगी, 9 ग्राम सचिव सस्पेंड

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश, सभी ग्राम सचिवों में हड़कंप

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

चैनत के ग्रामीणों का स्पष्ट ऐलान, टी-कनेक्शन के अलावा कोई विकल्प स्वीकार नहीं

9 Gram Secretary Suspend : लाडो लक्ष्मी योजना का नई पात्र महिलाओं को लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर नौ ग्राम सचिवों पर गाज गिरी है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खोखर ने इन्हें निलंबित कर दिया है। इनकी लापरवाही के कारण एक टर्फमाह से कई पात्र महिलाओं का आवेदन और योजना का लाभ भी अटक गया है। कुल 2,596 महिलाओं का योजना के तहत सत्यापन कार्य फंसा है।

बीजेपी सरकार चैनत गांव में बड़ा विवाद खड़ा करना चाहती है : अभय चौटाला

मई माह में प्रदेश सरकार की ओर से पात्रों के सत्यापन का कार्य कराया गया था। इसके लिए सभी ग्राम सचिवों की आधिकारिक यूजर आईडी पर जानकारी दी गई थी। इनके पोर्टल पर कार्य के लिए आवेदनों की जानकारी और गांव के अन्य महिलाओं का विवरण को सत्यापित करना था, इसके बाद नए लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जाना था। जिले में सभी आठ खंडों में कुल 45,184 महिलाओं का सत्यापन किया जाना था, इसमें से 42,588 का हो गया है, शेष 2,596 का सत्यापन होना है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में सभी ग्राम सचिवों ने यह कार्य शुरू कर दिया लेकिन नौ ग्राम सचिवों ने यह काम अभी तक शुरू नहीं किया। इनमें से एक इंद्री खंड और अन्य आठ नीलोखेड़ी खंड से हैं। जिनमें इंद्री ब्लॉक के स्वर्ण माजरा गांव के ग्राम सचिव अमित कुमार, नीलोखेड़ी ब्लॉक के डबरथला गांव के ग्राम सचिव अमित, जांबा गांव के ग्राम सचिव सुनील कुमार, कोयर गांव के ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, शामगढ़ गांव के ग्राम सचिव नरेश कुमार, सिद्धपुर गांव के ग्राम सचिव मंगतराम, सुलतानपुर गांव के ग्राम सचिव अमित अहलावत के नाम शामिल हैं।

अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं की गुणवत्ता को परखेगी विजिलेंस की टीम

#Haryana #Karnal #LadoLakshmiYojana #GovernmentInitiative #SocialWelfare #PublicService #Accountability #GramSachiv #DelayInVerification #Suspension #PolicyImpact #CommunitySupport #WomenEmpowerment #LocalNews #AdministrativeAction #Transparency #CivicEngagement #WelfareSchemes #StateGovernment #NewsUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button