ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

पंजाब में 5 साल में 55 में से किए केवल 26 वायदे पूरे, हरियाणा में हर वायदे को मानते हैं पत्थर की लकीर : नायब सैनी

बोले, पंजाब में नशा, अपराध और अराजकता चिंता का विषय

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 55 वायदे किए थे जिसमें से केवल 26 वायदे पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री आज मुक्तसर में आयोजित जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में वह जो भी वायदा करते हैं उसे पत्थर की लकीर मानकर पूरा करते हैं और पंजाब में केवल विज्ञापन चलते हैं विकास नहीं।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, CBI जांच की मांग पहुंची सुप्रीम कोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, CBI जांच की मांग पहुंची सुप्रीम कोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की मिट्टी में गुरुओं की वाणी, शौर्य की परंपरा और भाईचारे की संस्कृति नजर आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता सांझी संस्कृति, सांझी बोली और संजय सुख दुख का है। उन्होंने कहा कि वह किसी पड़ोसी राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि आपके छोटे भाई और आपके शुभचिंतक के रूप में यहां आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को भ्रष्टाचार, परिवारवाद अंदरूनी के लिए और विकास का ठहराव देने का काम किया है। आम आदमी पार्टी ने भी बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज पंजाब का हर वक्त पूछ रहा है कि वह वायदे कहां हैं?

चैनत गांव में ग्रामीण और पुलिस फिर आमने-सामने

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके राज में आज पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी छिपी हुई नहीं है। बिजली, पानी, रोजगार, किसानों की समस्याएं हर मुद्दे पर जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की राजनीति ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है। आज पंजाब में कर्मचारी अपने बकाया की मांग कर रहे हैं और कानून और व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सत्ता में आने से पहले कहते थे कि खनन से वह 20000 करोड रुपए का राजस्व लेंगे लेकिन आज पंजाब में केवल अवैध खनन और उससे आई तबाही वाली बाढ़ देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए गरीब परिवारों की बहन बेटियों को दिए जाते हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का विकास चाहती है लेकिन प्रदेश सरकार उसमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में प्रधानमंत्री एकता मॉल के लिए 159 करोड रुपए भेजे गए लेकिन यहां की सरकार ने आज तक 1 इंच जमीन भी निश्चित नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र नीति पर चलती है और उसी के अनुरूप हम हरियाणा में जो भी वायदा करते हैं उसे पत्थर की लकीर मानकर पूरा करते हैं। पंजाब में केवल विज्ञापन चलते हैं विकास नहीं।

ADC कार्यालय में लगने लगी बुजुर्गों और महिलाओं की लाइन, जन्मतिथि सत्यापन की समस्या

उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को परिवार का सदस्य माना है और किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने पंजाब के लोगों का आभार किया कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए, खुशहाली के लिए और विकसित भारत के निर्माण के लिए सही निर्णय लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button