राष्‍ट्रीयक्राइम्‌

पुणे के लोहागढ़ किले में बिल्डर केतन अग्रवाल मौत मामला, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Satyakhabarindia

महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किला में बिल्डर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शुरुआती तौर पर इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज से पुलिस को हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस ने किले के टिकट काउंटर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में केतन और सिया के पीछे कुछ दूरी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसने भीषण गर्मी के बावजूद हुडी पहन रखी थी। पुलिस को यह व्यवहार असामान्य लगा क्योंकि घटना वाले दिन तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस था। एक वीडियो में सिया के पीछे मुड़कर देखने पर वह व्यक्ति अचानक झुक जाता है, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

शादी से पहले कई बार ले गई थी किले पर

पुलिस जांच में पता चला कि सिया बार-बार केतन को लोहागढ़ किले ले जाने की कोशिश कर रही थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 31 मई और 14 जून को भी वह केतन को वहां लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, 14 जून को भी कथित तौर पर उसे धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया था। बाद में सांप देखने का बहाना बनाकर मामले को संभाल लिया गया।

पुणे के लोहागढ़ किले में बिल्डर केतन अग्रवाल मौत मामला, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

करनाल में रिश्तों का खून : भाई ने भाई और पोते ने दादा का किया कत्ल

कॉल डिटेल और सोशल मीडिया से खुला राज

जांच एजेंसियों ने सिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच की। इसमें सामने आया कि वह लगातार चेतन चौधरी नामक युवक के संपर्क में थी। सोशल मीडिया प्रोफाइल और तस्वीरों की तुलना सीसीटीवी फुटेज से करने पर पुलिस को यकीन हो गया कि हुडी पहनने वाला व्यक्ति चेतन ही था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि सिया और चेतन एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन सिया सगाई तोड़ने या घर से भागने के पक्ष में नहीं थी। उसे डर था कि ऐसा करने से परिवार की बदनामी होगी। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर ट्रेकिंग के बहाने उसे किले पर बुलाया और खाई में धक्का देकर हत्या कर दी।

केतन अग्रवाल मर्डर केस: गूगल सर्च, 2,000 कॉल और पहाड़ी से धक्का... पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
केतन अग्रवाल मर्डर केस: गूगल सर्च, 2,000 कॉल और पहाड़ी से धक्का… पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

हत्या और साजिश का केस दर्ज

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब मामले से जुड़े अन्य तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों की भी जांच कर रही हैं ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button