ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुलदीप बिश्नोई के फील्ड की राजनीति में सक्रिय होने के राजनीतिक मायने

स्नेह मिलन से निकल सकती है राजनीति की कोई नई धारा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Kuldeep Bishnoi : पिछले काफी समय से फील्ड की राजनीति से दूर कुलदीप बिश्नोई अचानक फील्ड की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। स्नेह मिलन समारोह के नाम पर वह अपने समर्थकों के बीच जा रहे हैं। हरियाणा के साथ-साथ वह इस प्रकार के कार्यक्रम राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में भी करने वाले हैं। कुलदीप बिश्नोई के अचानक फील्ड में सक्रिय होने से इस बात के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

पंजाब में 5 साल में 55 में से किए केवल 26 वायदे पूरे, हरियाणा में हर वायदे को मानते हैं पत्थर की लकीर : नायब सैनी

असल में कुलदीप बिश्नोई उनके पिता चौधरी भजन लाल के खिलाफ रेखा शर्मा की टिप्पणी से आहत हुए थे और उसके बाद उनके कांग्रेस में जाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थी। इस मामले में अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री सक्रिय हुए और उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को मना भी लिया। कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की भी खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने प्रदेश के किसी कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया और विकास कार्यों के लिए सहमति दी। वह कहते हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बहुत प्रभावित हूं। मैंने जब भी किसी काम के लिए कहा है उन्होंने हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाया। कुलदीप बिश्नोई ने साफ किया कि अब उनका भारतीय जनता पार्टी से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भाजपा में हैं और उनके कार्यकर्ता भी भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं।

स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन आज भी मेरे और मेरे पिता चौधरी भजनलाल के प्रति बरकरार है। मेरे साथियों ने हर वक्त मेरा और चौधरी भजनलाल का साथ दिया है। आज भी लोगों का जो स्नेह मिल रहा है, वो मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। बिना किसी स्टेज एवं माइक के हुए इस समारोह में उन्होंने सभी का कुशल मंगल जाना। कार्यकर्ताओं से सहज संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे। इस कड़ी में वो ना केवल हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में स्नेह मिलन समारोह करेंगे, बल्कि राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में भी जाएंगे।

चैनत गांव में ग्रामीण और पुलिस फिर आमने-सामने

कुलदीप बिश्नोई ने अपने इस शक्ति प्रदर्शन से जहां अपनी सियासी ताकत का एहसास करवाया है, तो वहीं राजनीतिक गलियारों में अब तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। सियासी पर्यवेक्षकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कुलदीप बिश्रोई का अगला कदम क्या होगा? अक्सर कुलदीप बिश्नोई को ईजी राजनीति करने के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई थी तब उन्होंने जरूर फील्ड में काफी काम किया था और अब भले ही यह स्नेह मिलन कार्यक्रम के नाम पर कार्यक्रम किया जा रहा हो, लेकिन इससे प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले जानकार लोग मानते हैं कि प्रदेश की राजनीति में कुलदीप बिश्नोई कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।

कुलदीप बिश्नोई के नाराजगी भले ही दूर हो गई हो लेकिन जिस तरीके से उन्होंने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में काम किया है उसे हिसाब से उन्हें राजनीतिक ताकत भाजपा से नहीं मिली है। इस बात को लेकर कुलदीप बिश्नोई खफा हैं।

क्या लिखा कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर

ADC कार्यालय में लगने लगी बुजुर्गों और महिलाओं की लाइन, जन्मतिथि सत्यापन की समस्या

सिरसा में कार्यक्रम के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कुछ फोटो के साथ फेसबुक पर लिखा, “मैंने हमेशा माना है कि नेता की असली ताकत उसके पद में नहीं, उसके कार्यकर्ताओं के विश्वास में होती है। कुछ लोग कहते हैं कि राजनीति में दोस्त नहीं होते। मैं कहता हूँ कि उन्हें हमारे कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए।” यह केवल एक साधारण जलपान कार्यक्रम नहीं था, बल्कि सिरसा जिले के हजारों साथियों का उमड़ा स्नेह, अपनापन और विश्वास मेरे लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण बन गया। मात्र एक जलपान कार्यक्रम में इतनी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि युगपुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के प्रति जनमानस के हृदय में आज भी अपार श्रद्धा, सम्मान और प्रेम उसी प्रकार विद्यमान है। आप सभी का मेरे प्रति जो स्नेह, लगाव और अटूट समर्थन आज भी कायम है, वह मेरे लिए केवल सम्मान की बात नहीं, बल्कि ऊर्जा, प्रेरणा और जिम्मेदारी तीनों का सबसे बड़ा स्रोत है। आपका यह प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और हमेशा रहेगा।

#HaryanaPolitics #KuldeepBishnoi #GrassrootsLeadership #PoliticalImplications #HaryanaElections #PoliticalStrategy #BishnoiImpact #LocalPolitics #PoliticalEngagement #HaryanaDevelopment #GrassrootsMovement #PoliticalChange #LeadershipInHaryana #HaryanaYouth #PoliticalAwareness #CommunityLeadership #HaryanaPoliticalScene #BishnoiInAction #CivicParticipation #HaryanaFuture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button