ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ की जनता को दी 337 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री बोले तीन गुना गति से हो रहा है विकास, नारायणगढ़ में 11 साल में 1000 करोड रुपए खर्च

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की जनता को 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया और साथ ही ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मयोगियों को बधाई दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक श्रीमती शैली चौधरी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह अवसर पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। यह केवल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध हरियाणा के निर्माण का हमारा संकल्प है। हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ा रही है।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

114 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सेवाएं और 325 अमृत सरोवर समर्पित

मुख्यमंत्री ने बताया कि नारायणगढ़ से शुरू की गई इन परियोजनाओं में 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए हैं।

नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल अब हुआ 100 बेड का

क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने नए 50 बेड के ब्लॉक का उद्घाटन किया।

इस नए ब्लॉक के शुरू होने से नारायणगढ़ का नागरिक अस्पताल अब 100 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक हस्पताल बन गया है। इसके साथ ही अस्पताल में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी शुभारंभ किया गया।

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की परियोजनाओं को मिलाकर अकेले नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास पर अब तक ₹858 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ के लिए कुल 74 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 61 पूरी हो चुकी हैं और 5 पर काम तेजी से जारी है। इस वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ में एक नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के निर्माण का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में बनने वाले 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) में अंबाला और नारायणगढ़ को भी शामिल किया गया है, जिसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत

सीएम ने याद दिलाया कि गत 11 फरवरी को प्रदेश के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटरों की शुरुआत की गई थी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बड़ी राहत मिल रही है। नारायणगढ़ में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि अलग से देने का एलान किया। नारायणगढ़ और शहजादपुर दोनों स्थानों पर आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स को मिलाकर पिछले 11 साल में नारायणगढ़ क्षेत्र में करीब 1,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुआ निवेश इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के इस इलाके के विकास और जन-कल्याण के लिए तीन गुना तेजी से काम कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय निवासियों के सहयोग से ही नारायणगढ़ की तस्वीर बदल रही है।

NH-73 के निर्माण को बताया मील का पत्थर

प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन

अपने संबोधन में केंद्र सरकार के योगदान की सराहना करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि साल 2014 में जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी, तो सबसे पहले इलाके की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। उन्होंने यमुनानगर और पंचकूला को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का विशेष रूप से उल्लेख किया।

#Haryana #NayabSaini #Naraingarh #DevelopmentProjects #CommunityInvestment #PublicWelfare #InfrastructureDevelopment #GovernmentInitiatives #EconomicGrowth #LocalGovernance #SocialProgress #CitizenEngagement #StateDevelopment #HaryanaGovernment #ProjectLaunch #EmpoweringCommunities #PublicServices #InvestmentInPeople #HaryanaNews #ProgressForAll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button