ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में यमुनानगर, अंबाला पंचकूला के रास्ते मानसून ने दी दस्तक

पूरे प्रदेश में छाए मानसून के बादल, हरियाणा में झमाझम बारिश से तापमान गिरा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून ने यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते दस्तक दे दी है और जल्द ही पूरे प्रदेश में छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से कम वर्षा का अनुमान लगाया है। गुरुवार सुबह से पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, जींद में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में देर रात से बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून प्रदेश में पूरी तरह से एंट्री लेगा। 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि हरियाणा के बाकी हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हरियाणा में अगले पांच दिनों तक बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग ने 2 से 7 जुलाई के बीच हरियाणा में काफी ज्यादा या हर जगह बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 1 जुलाई को राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलीं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जून में यहां 30.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 44 प्रतिशत कम है। किसानों के लिए यह बारिश अमृत समझी जा रही है। धान की रोपाई में सिंचाई से किसानों को मुक्ति मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सिरसा और फतेहाबाद जिलों को छोड़ कर बाकी जगह पर प्री-मानूसन की वर्षा हुई। प्रदेश में वीरवार को 21 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 48 घंटे में मानसून की एंट्री की संभावना व्यक्त की थी। मानसून की गति तेज होने के साथ ही इसकी हरियाणा में एंट्री यमुनानगर की तरफ से हुई।

आज 2 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

मानसून के साथ ही पहले दिन 23 एमएम यमुनानगर में वर्षा हुई। आइएमडी के विज्ञानियों की तरफ से इस साल वर्षा सामान्य से कम जताई जा रही है। विज्ञानियों के अनुसार मानसून आने वाले दिनों में जल्द ही पूरे हरियाणा में छा जाएगा।

आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला और चंडीगढ़ के आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर 75-100% तक बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बादलवाई व छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम को चेताया है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ की जनता को दी 337 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

 

हरियाणा का अधिकतम तापमान में कल 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। ‌ स्थिति यह है कि हरियाणा के सात शहरों अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, जींद, कैथल, सोनीपत और यमुनानगर का अधिकतम तापमान सिरसा के न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। सिरसा दिन और रात दोनों ही समय प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि करनाल का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में 28.8 गुरुग्राम में 31.0 जींद और सोनीपत में 30.9 कैथल में 29.6 यमुनानगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान हिसार में 35.9, नारनौल में 32.5, रोहतक में 32.6, भिवानी में 33.0, फतेहाबाद में 36.2, झज्जर में 32.1, नूंह और पलवल में 32.5 और रेवाड़ी में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून जिस तरीके से सक्रिय हुआ है उसे देखते हुए आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

बाढ़ नियंत्रण के कार्य पूरे करने की डेडलाइन निकल जाने पर भी नहीं पूरे हुए इंतजाम : अभय चौटाला

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह है सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के करनाल में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला और रोहतक में न्यूनतम तापमान 27.6, हिसार में 29.5, करनाल में 26.2, नारनौल में 29.0, गुरुग्राम में 28.0, भिवानी और पलवल में 28.1, फतेहाबाद में 29.3, झज्जर में 28.8, जींद में 27.8, कैथल में 27.5, नूंह में 28.5, रेवाड़ी में 28.3, सोनीपत में 26.2, यमुनानगर में 26.5 और चरखी दादरी में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और यह सामान्य से नीचे चला जाएगा।

#Monsoon2026 #HaryanaWeather #Yamunanagar #Ambala #Panchkula #RainySeason #MonsoonVibes #WeatherUpdate #HaryanaMonsoon #NatureLovers #RainyDays #SeasonalChange #HaryanaRain #PanchkulaWeather #AmbalaRain #YamunanagarWeather #MonsoonMagic #RainySeasonFun #HaryanaLife #ExploreHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button