हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
आज सुबह स्कूल खुलते ही आया ईमेल, आंतकवादी संगठन ने दी धमकी, सुरक्षा चाक-चौबंद

सत्य खबर हरियाणा
Threat E-Mail : चंडीगढ़ के कई स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल पर आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर आ गई है। चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की छुटि्टयों के बाद खुले है। चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को मंगलवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने का दावा किया गया था। जांच के साथ ई-मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुट गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की गहन जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी की सत्यता सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मामले में जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने संवेदनशील स्कूलों व कार्यालयों में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। व्यापक जांच के बावजूद फिलहाल किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु बरामद नहीं हुई है। चंडीगढ़ पुलिस और साइबर सेल द्वारा ईमेल के आईपी एड्रेस और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। चूँकि शहर में पहले भी इस तरह के धमकी भरे मेल आ चुके हैं और सभी जांच में अफवाह (Hoax) साबित हुए हैं। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा कारणों से प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
#Haryana #Chandigarh #SecurityAlert #PublicSafety #ThreatAssessment #GovernmentResponse #CrisisManagement #LawEnforcement #CommunitySafety #BombThreat #HaryanaCM #EducationSafety #CivicResponsibility #EmergencyPreparedness #PeacefulProtest #SafetyFirst #CrisisResponse #HaryanaNews #ChandigarhNews #StayInformed