ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, ठंडी हवाओं से लोगों को मिली गर्मी से राहत

जून खत्म होते ही बदल हरियाणा का मौसम, एक सप्ताह झमाझम बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई का पहला हफ्ता हरियाणा में झमाझम बारिश वाला बन सकता है।

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार

IMD के अनुसार, यहां जून 2026 में सामान्य 155.5 एमएम के मुकाबले सिर्फ 39.3 एमएम बारिश हुई, जो 75% कम है। इस वजह से इस महीने को “कम बारिश वाला” माना गया। पिछले 14 सालों के जून महीने की बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2013 के बाद यह तीसरा सबसे सूखा जून रहा है। इससे पहले 2024 (11.9 एमएम, सामान्य से 92% कम) और 2019 (24.8 एमएम, सामान्य से 81% कम) में इससे भी कम बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत, इंदौर, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मंडी तक बनी हुई है। अनुकूल परिस्थितियां बनने के चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी नमी वाली हवाओं के हरियाणा की ओर बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना के कारण प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके प्रभाव से 1 जुलाई की देर रात से मौसम में बदलाव शुरू होने और प्री-मानसून बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में पुलिस हिरासत में युवक की मौत

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में 50 प्रतिशत तक बारिश के चांस हैं। वहीं 2 जून से पूरे हरियाणा में बारिश के आसार हैं, जबकि अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में मानसून हरियाणा में एंट्री कर जाएगा।बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते दस्तक देंगी। इसके बाद मानसून करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली-एनसीआर और दक्षिणी हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल) को पूरी तरह कवर कर लेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से 1 जुलाई की देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून से ठीक पहले हरियाणा भयंकर उमस और गर्मी की चपेट में है। आलम यह है कि दिन के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तपिश के कारण पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, तो वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है।

असम में बाढ़ का कहर, 46 हजार से अधिक लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र समेत दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर
असम में बाढ़ का कहर, 46 हजार से अधिक लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र समेत दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर

हरियाणा में अधिकतम तापमान

प्रदेश में दिन की गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार को हालांकि औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 42.9 डिग्री और रोहतक में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा (41.6), बालसमंद (41.5), नारनौल (40.5), फरीदाबाद और सोनीपत (40.3), चरखी दादरी (40.0) रहा। जींद, गुरुग्राम और भिवानी में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय पलवल सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

#HaryanaWeather #CloudySkies #ReliefFromHeat #ColdWinds #WeatherUpdate #HaryanaLife #NatureLovers #SeasonalChange #CoolBreeze #SkyWatch #HaryanaDiaries #WeatherForecast #NaturePhotography #OutdoorLife #ClimateChange #HaryanaVibes #ScenicViews #WeatherLovers #FreshAir #HaryanaNature

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button