ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में शिक्षकों के जल्द होंगे तबादले, तबादला प्रक्रिया अगले 15 दिनों में शुरू

पहले मॉडल स्कूल, पीएम श्री और सीएम श्री स्कूलों के अध्यापकों के होंगे तबादले, अक्टूबर में नए स्कूल में चार्ज संभालेंगे अध्यापक

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

प्रॉपर्टी के विवाद में भाई ने किराए के बदमाशों से करवाई बहन की हत्या

Teachers Transfer Drive : हरियाणा सरकार प्रदेश में सरकारी अध्यापकों पैर दबाना की प्रक्रिया को जल्दी शुरू करने जा रही है। सामान्य तबादला ड्राइव से पहले मॉडल स्कूल, पीएमश्री और सीएमश्री स्कूलों के लिए अलग शेड्यूल जारी होगा। संभावना है कि इसका कार्यक्रम 10 जुलाई से पहले जारी हो जाएगा। बता दें कि हरियाणा में 256 मॉडल स्कूल, 250 पीएमश्री और 250 सीएमश्री स्कूल हैं। इसके करीब एक हफ्ते बाद सामान्य तबादला ड्राइव शुरू हो जाएगी।

कहा जाता है कि हरियाणा के सरकारी शिक्षकों को इस साल अक्तूबर तक उनके नए स्कूलों में तैनाती मिल जाएगी। अगले दो सप्ताह में सामान्य तबादला अभियान का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरी तबादला प्रक्रिया करीब 75 दिन में पूरी होगी। इसके बाद अक्तूबर तक शिक्षक नए स्कूलों में कार्यभार संभाल लेंगे।

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी की गुटबाजी को खत्म करने के लिए नेताओं से अलग-अलग मुलाकात

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया के अनुसार सोमवार को गुरुग्राम के क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने बताया कि नई नीति के तहत तबादला प्रक्रिया एमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। सबसे पहले शिक्षकों को अपनी सेवा और व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके बाद विभाग मेरिट अंक, कार्यकाल और श्रेणी की सूची जारी करेगा। यदि किसी शिक्षक को कोई आपत्ति होगी तो वह तय समय में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। जिला और राज्य स्तर की समितियां इन आपत्तियों का निपटारा करेंगी। इसके बाद स्वैच्छिक श्रेणी के शिक्षकों से विकल्प लिए जाएंगे और विभाग स्कूलों में पदों का सामान्यीकरण करेगा। अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान कर रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी होगी। फिर शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल भरेंगे। पहले नियमित शिक्षकों के दो चरण होंगे। इसके बाद गेस्ट टीचरों को मौका मिलेगा। यदि कोई शिक्षक विकल्प नहीं भरता है तो उसे कैडर के अनुसार जिले या राज्य में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

सभी चरण पूरे होने के बाद मेरिट के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होंगे। आदेश जारी होने के दस दिन के भीतर शिक्षकों को नए स्कूलों में ज्वाइन करना होगा।

सरकार ने तबादलों के लिए नीति पहले ही घोषित कर दी है। कल 120 अंकों को कर अलग-अलग भागों में बांटा गया है और उसके अनुसार ही तबादले किया जाएंगे। इन 120 अंकों में मेरिट बनेगी और उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

केंद्र सरकार किसानों की शान, सम्मान और समृद्धि में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी : शिवराज सिंह चौहान

#HaryanaTeachers #TeacherTransfer #EducationNews #HaryanaEducation #TransferProcess #HaryanaUpdates #TeachingCommunity #EducationReform #TeachersOfHaryana #HaryanaGovernment #SchoolTransfers #TeacherMobility #HaryanaSchools #EducationSystem #TeachingProfession #HaryanaNews #TeacherSupport #ProfessionalDevelopment #HaryanaState #EducationMatters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button