हरियाणा में हीट वेव का आज हो सकता है आखिरी दिन, कल से बारिश की संभावना
कल से शुरू होगा हरियाणा में प्री मानसून, अगले सप्ताह मानसून देगा दस्तक

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जून की आखिरी दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है लेकिन इस साल मानसून की देरी ने लोगों को गर्मी और उमस से परेशान कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 2 और 3 जुलाई को उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी हरियाणा में अनेक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसी दौरान मानसूनी हवाएं प्रदेश में अधिक सक्रिय होंगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।
गर्मी से तप रहे हरियाणा के लिए खुशखबरी है। 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के आखिर में भारी बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। इससे हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और कहीं-कहीं लू की स्थिति से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 1 से 4 जुलाई के दौरान हरियाणा में काफी ज्यादा बारिश होने के आसर हैं। मौसम विभाग ने 1 जुलाई से 4 जुलाई तक हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 5 जुलाई को कुछ इलाकों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं, फिर भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। IMD के अनुसार, हरियाणा के कैथल, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर लू (हीट वेव) और गर्म रातों की स्थिति देखी गई। IMD ने आज (30 जून) कुछ जगहों पर लू चलने की चेतावनी भी दी है। बीच-बीच में बारिश होने के बावजूद, जून महीने में अब तक हुई बारिश हरियाणा में 40 प्रतिशत कम रही है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर दो जुलाई तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में बढ़ोतरी से कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। दो जुलाई के बाद ही मानसूनी हवाओं के कारण प्री-मानसून वर्षा की भी संभावना बन रही है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।
अभी दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय गर्म हवाएं चलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाएं रात तक चलती रही।
हरियाणा में मानसून की लेटलतीफी से प्रदेश में गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्मी और उमस के कारण दिन के साथ रातें भी बेचैन कर रही हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। इससे बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
आज 15 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं। जबकि अंबाला, पंचकूला में भी हल्की बारिश के संकेत हैं। वहीं रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रोहतक में रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा सिरसा 43.4, हिसार 43.3 और भिवानी 43 डिग्री पर रहे। इस दौरान पलवल में अधिकतम तापमान 41.6, नारनौल और गुरुग्राम में 40.8, फरीदाबाद और करनाल में 40.2, नूंह और झज्जर में 40.9, फतेहाबाद में 40.1, जींद में 40.5, अंबाला में 40.0, सोनीपत में 40.4 और चरखी दादरी में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कैथल में अधिकतम तापमान 39.2, पानीपत में 39.0, रेवाड़ी में 39.7 और यमुनानगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फरीदाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सिरसा में रात का तापमान 31 डिग्री रहा, जबकि अंबाला में 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात का तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश शुरू होने के बाद रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उमस कम होगी।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला कुरुक्षेत्र झज्जर गुरुग्राम, नूंह पलवल फरीदाबाद भिवानी और चरखी दादरी में हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आज इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं।
कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में कहीं भी हीटवेव की संभावना नहीं है लेकिन इस दौरान प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में अधिकतर स्थानों पर बारिश दर्ज की जाएगी।
#HaryanaWeather #Heatwave #RainForecast #WeatherUpdate #MonsoonSeason #ClimateChange #StayCool #WeatherAlert #HaryanaNews #RainyDays #SummerHeat #WeatherConditions #HeatRelief #NatureLovers #RainySeason #HaryanaLife #WeatherWatch #LocalNews #StayInformed #HaryanaUpdates