ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बाढ़ नियंत्रण के कार्य पूरे करने की डेडलाइन निकल जाने पर भी नहीं पूरे हुए इंतजाम : अभय चौटाला

सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट के कार्य पूरे दिखाए जाते हैं। बाकी घोटाला करके मंत्री-अधिकारियों की जेबें भरी जाती हैं और यही बीजेपी सरकार का फ्लड मैनेजमेंट मॉडल

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा 

Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बाढ़ आपदा को रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजामों के लिए सरकार द्वारा रखी गई डेड लाइन निकल चुकी है लेकिन धरातल पर कहीं कोई पुख्ता इंतजाम अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। पहले यह डेडलाइन 15 जून थी उसके बाद बढ़ा कर 30 जून कर दी गई थी। हरियाणा में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। अगर पहाड़ों और प्रदेश में भारी बारिश हो गई तो हर साल की तरह बाढ़ फिर से तबाही मचाएगी जिससे फसल के साथ साथ जानमाल और पशुओं का भारी नुकसान होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और मुख्य विपक्षी दल के नेता फोटो शूट करवाने पीड़ित लोगों के बीच पहुंच जाएंगे।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार बाढ़ नियंत्रण के नाम पर जनता के पैसे की खुल्लमखुल्ला लूट का सबसे बड़ा उदाहरण बन गई है। हर साल लाखों-करोड़ों रुपये फ्लड कंट्रोल के नाम पर मंजूर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट के कार्य पूरे दिखाए जाते हैं। बाकी घोटाला करके मंत्री-अधिकारियों की जेबें भरी जाती हैं और यही बीजेपी सरकार का फ्लड मैनेजमेंट मॉडल है।

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

उन्होंने कहा कि पिछले साल जब बाढ़ आई तो लोगों के घर उजड़ गए, फसलें तबाह हो गई, पशु मर गए और कई इलाकों में भूख-प्यास से जान जाने की नौबत आ गई। लेकिन मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और बीजेपी के नेता बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की बजाय ट्रैक्टरों पर चढक़र बेशर्मी से फोटो सेशन करते नजर आए। शर्मनाक राजनीति का यह प्रदर्शन बताता है कि बीजेपी के लिए जनता की मुसीबत भी वोट और पब्लिसिटी का मौका है। अब फिर बारिश आने में बस कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन ड्रेनेज साफ नहीं, तटबंध कमजोर हैं, पानी निकासी के रास्ते बंद पड़े हैं और जरूरी काम अधूरे हैं।

#HaryanaFloods #FloodControl #AbhayChautala #DisasterManagement #InfrastructureDevelopment #PublicSafety #EnvironmentalConcerns #GovernmentAccountability #CrisisResponse #CommunitySafety #WaterManagement #HaryanaNews #PoliticalAccountability #EmergencyPreparedness #ClimateAction #SustainableSolutions #CivicEngagement #PolicyReform #LocalGovernance #HaryanaUpdates

प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button