प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन
कहा, सरकार वादा तो करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती, 6 से 8 अगस्त तक पूरे हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

सत्य खबर हरियाणा
Strike declare by Nagar Palika karmchari Sangh : हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदेश में अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। इसी आंदोलन के हिस्से के तहत आज लगातार दूसरे दिन सभी निकायों में कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

हरियाणा के 87 शहरी निकायों में कार्यरत नगरपालिका कर्मचारियों ने 13 मई के समझौते को लागू नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने लंबित मांगों पर तत्काल आदेश जारी नहीं किए तो 6, 7 और 8 अगस्त को पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। संघ का कहना है कि सरकार ने 30 जून तक समझौते को लागू करने का भरोसा दिया था, लेकिन तय समय सीमा गुजरने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि 13 मई को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अरुण कुमार गुप्ता की मौजूदगी में मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुए।
इन मांगों पर अड़ा कर्मचारी संगठन
संघ ने ठेका प्रथा समाप्त करने, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमित होने तक समान काम का समान वेतन व सभी भत्ते देने, ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, ईएसआई-ईपीएफ, विभागीय पंजीकरण तथा गुरुग्राम, जींद और रोहतक समेत विभिन्न निकायों के हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग दोहराई।
संघ ने 7 से 22 जुलाई तक ‘समझौता लागू करवाओ-संगठन मजबूत बनाओ’ अभियान चलाने की भी घोषणा की है। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार समझौते तो करती है, लेकिन उन्हें लागू नहीं करती, जिससे कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
#Haryana #UrbanSanitation #SanitationWorkers #Protest #WorkersRights #CleanIndia #BroomProtest #SocialJustice #PublicHealth #WasteManagement #HygieneAwareness #LaborRights #CommunityAction #EnvironmentalHealth #CivicEngagement #StateSupport #DignityOfLabor #Solidarity #ChangeMakers #Empowerment