ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

भाजपा की अहीरवाल की राजनीति में आया जबरदस्त उफान

केंद्रीय मंत्री की प्रेशर पॉलिटिक्स की गाज गिरेगी तीन विधायकों और पांच मंडल अध्यक्षों पर

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Politics of Ahirwal : अहीरवाल की भाजपा की राजनीति में जबरदस्त उफान आ गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बावल पहुंचने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले तीन विधायकों और पांच भाजपा मंडल अध्यक्षों पर गाज गिरना अब लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले सभी नेता केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक हैं।

प्रदेश के 687 स्कूलों पर लटकी तालाबंदी की तलवार, नहीं कर पाए मान्यता संबंधी दस्तावेज पूरे

सीएम के कार्यक्रम से मंत्री और 3 विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी से उठी आग का धुआं दिल्ली तक पहुंच गया है। भाजपा अनुशासन तोड़ने वालों पर एक्शन लेगी या राव इंद्रजीत सिंह के सामने एक बार फिर समर्पण करेगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने 30 जून को बावल कृषि कॉलेज में ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन समारोह आयोजित किया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिला के तीनों भाजपा विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष गायब नजर आए। जिससे अहीरवाल की भाजपा की राजनीति में कयासों का नया दौर शुरू हो गया है।

कुछ इसे प्रोटोकॉल से जोड़ रहे हैं, तो कुछ केंद्रीय मंत्रीमंडल के फेरबदल से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स मान रहे हैं। कारण चाहे जो भी हो, फिलहाल यह मुद्दा प्रदेश विशेषकर अहीरवाल की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक रामपुरा और बूढ़पुर हाउस की राजनीति लड़ाई अहीरवाल भाजपा में चर्चा बनी रहती थी। भाजपा के दो दिग्गजों की लड़ाई में पिछले कुछ महीनों से जिला भाजपा जिला कार्यकारिणी की अधिकतर टीम रामपुरा हाउस में आस्था दिखाने के लिए बूढपुर हाउस से दूरी बनाकर चल रही है। अब अहीरवाल भाजपा के साथ एक नया विवाद और जुड़ गया है। जिसकी गूंज 2 दिन से दूर तक सुनाई दे रही है।

विवाद बढ़ता देख बुधवार को दो विधायकों ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के दरबार में हाजिरी लगाकर डैमेज कंट्रोल भी शुरू कर दिया है। इसका कितना असर होगा। यह कहना मुश्किल है, लेकिन भाजपा की राजनीति के जानकार लोग मानते हैं कि इसका अधिक असर पड़ने वाला नहीं है।

15 अगस्त को सवारी के साथ पटरी पर दौड़ सकती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

मंत्री व 3 विधायकों की गैरमौजूदगी से उठा विवाद अहीरवाल की राजनीति में आज तीसरे दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा का कोई भी पदाधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस घटना के अगले दिन कल सीएम की 7 सदस्यीय स्पेशल टीम दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची। जहां से टीम 16 जगह पहुंची और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं से फिजिकल और मोबाइल पर संपर्क किया। जिसके बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई। अपने रेवाड़ी दौरे के दौरान जिला भाजपा के एक सीनियर पदाधिकारी साथ रहे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम सिक्योरिटी की 7 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची। एक सीनियर भाजपा पदाधिकारी को अपने साथ लिया। टीम रेवाड़ी से चलकर खोरी होते हुए भालखी- माजरा, शोभा की ढाणी, अहरोद, बासदूदा, भांडोर, सुलखा, टांकड़ी, मोहनपुर, बावल, आईएमटी, गुजर माजरी, गढ़ी बोलनी, कमालपुर और भाड़ावास होते हुए वापस रेवाड़ी पहुंची। रेवाड़ी में लंच करने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई।

रेवाड़ी में अपने प्रवास के दौरान टीम ने रेवाड़ी से बावल होते हुए 16 से अधिक स्थानों पर पहुंची। इस दौरान कई पदाधिकारियों से फिजिकल तो कई से फोन पर बात कर मंगलवार को हुए घटनाक्रम की जानकारी ली। कई कार्यकताओं की बातचीत उनकी स्वीकृति से वाइस रिकॉर्डिंग की। फिलहाल सभी की निगाहें मुख्यमत्री द्वारा दिल्ली से भेजी गई स्पेशल टीम की रिपोर्ट पर लगी हुई हैं।

रेवाड़ी दौरा कर टीम अगले 2-3 दिन में अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंप देगी। ऐसे में सीएम रिपोर्ट मिलने के बाद खुद एक्शन लेंगे या पार्टी हाईकमान को सौपेंगे यह तो आने वाले वक्त बताएगा। फिलहाल तो अब सभी की निगाह सीएम की स्पेशल टीम पर टिकी हुई है।

प्रदेश भर के शहरी सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू कर किया विरोध प्रदर्शन

मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम से नदारद रहे बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार बुधवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे। जिससे वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना ही निकल गए। बुधवार को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि सोमवार शाम तक बावल के विधायक खुद कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे। रात को अचानक क्या हुआ पता नहीं। उन्होंने कहा कि विधायक ने न केवल मुख्यमंत्री का अपमान किया, बल्कि क्षेत्र की जनता के जनादेश का भी अनादर किया है। इससे जिले में भाजपा की गुटबाजी और अनुशासनहीनता खुलकर जनता के सामने आ गई।

#HaryanaPolitics #BJP #Ahirwal #PoliticalSurge #IndianPolitics #HaryanaBJP #PoliticalTrends #Election2027 #HaryanaNews #BJPLeadership #RegionalPolitics #PoliticalAnalysis #HaryanaDevelopment #VoterEngagement #GrassrootsPolitics #PoliticalStrategy #HaryanaElections #BJPSupport #PoliticalChange #HaryanaCommunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button