किसानों को ई ट्रैक्टर की तरफ ले जाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
15 लाख रुपए वाला ई-ट्रैक्टर किसानों को मिलेगा केवल आठ लाख रुपए में

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : खेती हरियाणा की पहचान है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए अब उन्हें ई ट्रैक्टर की तरफ मोड़ने का फैसला किया है। 15 लाख रुपए कीमत वाला ई ट्रैक्टर किसानों को केवल आठ लाख रुपए में मिलेगा। सरकार इसमें पांच लाख रुपए सब्सिडी अच्छी जबकि बाकी के दो लाख रुपए कंपनी से कम करवाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को काफी लाभ होगा।

ई-ट्रैक्टर को लेकर लंबे समय से किसानों के बीच यह संशय बना हुआ था कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों जैसे हल, रोटावेटर और ट्रॉली का भार नहीं उठा पाएंगे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर ने इन आशंकाओं को गलत साबित किया।
इस नई योजना को आगे बढ़ाने के लिए राव नरबीर सिंह ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 45 हॉर्सपावर वाले एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। डेमो में ट्रैक्टर ने खेत में रोटावेटर लगाकर सफलतापूर्वक जुताई की।
हरियाणा सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और बढ़ते डीजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार का यह बड़ा कदम है। राज्य सरकार अब किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। सरकार का उद्देश्य खेती की लागत कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
इससे पहले प्रदेश सरकार में हरियाणा में सोलर चालित सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया था और उसका किसानों को काफी फायदा भी हुआ है। अब सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाते हुए ट्रैक्टर पर सब्सिडी और कंपनी से दाम काम करवाने की डबल योजना एक साथ लॉन्च कर दी है जिससे किसान ही ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर के दामों में खरीद पाएंगे।
जानकारी के अनुसार 45 हार्सपावर वाला ई-ट्रैक्टर करीब 15 लाख रुपये का है। इसके दो लाख रुपये रेट कम कराने में सरकार लगी हुई। किसानों को यह ट्रैक्टर 13 लाख रुपये का पड़ेगा, जिसके बाद पांच लाख रुपये की सब्सिडी सरकार देगी और किसान को आठ लाख ही देने होंगे।
1. #HaryanaFarmers 2. #NayabSaini 3. #ETractorRevolution 4. #SmartFarmingHaryana 5. #AgricultureInnovation 6. #DigitalFarming 7. #SustainableAgriculture 8. #HaryanaAgriculture 9. #FarmersEmpowerment 10. #TechInFarming 11. #FutureOfFarming 12. #HaryanaGovernment 13. #Agritech 14. #FarmingSolutions 15. #ETractorInitiative 16. #HaryanaDevelopment 17. #FarmersFirst 18. #ModernAgriculture 19. #HaryanaProgress 20. #AgricultureTransformation