गुरुग्राम पुलिस की हिरासत से धोखाधड़ी के आरोपी बाप-बेटा फरार
मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर हरियाणा के लिए चली थी पुलिस, मध्य प्रदेश में ही फरार हो गए

सत्य खबर हरियाणा
Escape from Gurugram Police Custody : गुरुग्राम पुलिस की हिरासत से धोखाधड़ी के आरोपी बाप बेटा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से उसे समय फरार हो गए जब पुलिस की टीम गाड़ी में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए रुकी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम पुलिस में मंदसौर जिले से ही बाप बेटा को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर धोखाधड़ी के रूप में गुरुग्राम में मामला दर्ज है। बताया गया है कि पुलिस की टीम जब दोनों को लेकर गुरुग्राम के लिए चली तो वह मंदसौर जिले के ही गरोठ एरिया में पेट्रोल डलवाने के लिए रुकी। इसी दौरान दोनों पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से भाग निकले। पुलिस कस्टडी से भागे बाप-बेटा पुलिस की गाड़ी भी साथ ले गए। मंदसौर पुलिस की नाकेबांदी की वजह से दोनों जंगल में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पुलिसकमियों को चकमा देकर भागते दिखाई दे रहे है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने धार जिले के पीथमपुर से युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को सड़क मार्ग से वापस गुरुग्राम लेकर जा रही थी। पुलिस गाड़ी में आरोपी के साथ उसका पिता भी बैठा हुआ था।
यह मामला बुधवार की शाम का बताया गया है। पुलिस की गाड़ी मंदसौर जिले के गरोठ चौकड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुकी। यहां पुलिसकर्मी गाड़ी में ईंधन भरवाने और वॉशरूम जाने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे बैठे आरोपी ने मौका देखकर तेजी से पुलिस की गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाल ली और कुछ ही सेकंड में वहां से फरार हो गए।
दोनों आरोपियों के अचानक पुलिस वाहन लेकर भागने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा करने का प्रयास किया। मगर, गाड़ी न होने की वजह से वे टेंशन में आ गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सादी वर्दी में पुलिस कर्मी इधर-उधर दौड़ रहे है।
इसी दौरान पेट्रोल पंप पर दूसरी कार आ जाती है, जिसे पुलिस कर्मी रोकने की कोशिश करते है। मगर, इस जल्दबाजी में पेट्रोल पंप का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें पहले रोक लिया। इसके बाद में पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बताई और तत्काल आरोपियों के पीछे रवाना हुए।
घटना की सूचना मिलते ही गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने चारों ओर तत्काल नाकेबंदी कर दी। संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस की घेराबंदी और लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी ज्यादा दूर तक नहीं जा सके। वह खुद को पुलिस से घिरता देख बारहमासी फेंटे (चौराहे) के पास खड़ावदा रोड पर पुलिस का वाहन लावारिस हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने वाहन को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि, आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि जिस क्षेत्र में आरोपी वाहन छोड़कर भागे, वहां से बाहर निकलने के लिए सड़क और जलीय मार्ग सहित कई रास्ते मौजूद हैं। आरोपियों ने इन्हीं मार्गों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दिया। फिलहाल हरियाणा पुलिस और गरोठ पुलिस की संयुक्त टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
#HaryanaNews #GurugramPolice #FraudCase #CrimeReport #LawEnforcement #JusticeSystem #PoliceCustody #BreakingNews #FatherSonDuo #CriminalInvestigation #PublicSafety #LegalIssues #Accountability #CrimeAwareness #HaryanaCrime #PoliceNews #CommunityAlert #SafetyFirst #FraudAwareness #GurugramUpdates